फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   18 arrested including 5 Bangladeshis living in disguise of transgender

Delhi NCR News: ट्रांसजेंडर के भेष में रह रहे पांच समेत 18 बांग्लादेशी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
अशोक विहार स्थित 100 से अधिक झुग्गियों की जांच कर दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले की विदेशी सेल ने अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशियों को पकड़ा है, जिसमें पांच ट्रांसजेंडर के रूप में रह रहे थे। इनके कब्जे से पुलिस ने सात फोन बरामद किए हैं, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ एप डाउनलोड था। एप की मदद से वह बांग्लादेश में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से बातचीत करते थे।
जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सिकंदर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत पुलिस टीम ने इन दिनों अशोक विहार स्थित 100 झुग्गियों और 150 गलियों की गहन जांच की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। पहले तो उसने खुद को पश्चिम बंगाल का नागरिक बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात कबूल ली। उसके निशानदेही पर पुलिस ने उसके परिवार के कुल 13 सदस्यों को पकड़ लिया। इसमें 10 वयस्क और 3 बच्चे शामिल थे। यह बिना किसी दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने इसी इलाके से ट्रांसजेंडरों के भेष में ट्रैफिक सिग्नल पर पैसे मांगने वाले वाले पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। सभी महिलाओं जैसे दिखने के लिए भारी मेकअप, साड़ी, सलवार सूट, नकली बाल, चूड़ियां, बिंदी लगाकर रखते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पहचान छुपाने के लिए हार्मोनल उपचार व छोटी सर्जरी भी करवाई थी। कुछ ने अपनी आवाज और हावभाव में भी परिवर्तन किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए सभी ढाका बांग्लादेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को निर्वासन के लिए विदेशी पंजीकरण कार्यालय में पेश किया। जहां से इन्हें हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed