फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1796 fresh corona cases reported in delhi on friday

Corona in Delhi: दिल्ली में कोरोना विस्फोट, बीते 24 घंटे में सामने आए 1796 नए संक्रमित, कुल मामले 4410 हुए

Fri, 31 Dec 2021 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 31 Dec 2021 10:06 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 4410 हो गए हैं। वहीं 467 लोग स्वस्थ हुए हैं। 

विज्ञापन
1796 fresh corona cases reported in delhi on friday
कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण बेतहाशा रफ्तार पकड़ चुका है। शुक्रवार को राजधानी में 1796 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 4410 हो गए हैं। वहीं 467 लोग स्वस्थ हुए हैं। 

विज्ञापन


वहीं पिछले एक दिन में राजधानी में 57 और लोगों में ओमिक्रॉन मिला है। इस दौरान व्यस्कों की तरह बच्चों में भी ओमिक्रॉन के मामले मिलना शुरू हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक चार बच्चे ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मिले हैं। सभी में सामान्य असर है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 320 हुए हैं। इनमें से 89 मरीजों को छुट्टी मिली है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चार में से दो बच्चों को छुट़्टी भी दी जा चुकी है। 
विज्ञापन


सरकार ने शुरू की तैयारी
ओमिक्रॉन को देखते हुए सरकार ने छह हजार डी-टाइप सिलेंडर खरीदे हैं। एक डी-टाइप सिलेंडर में 46 लीटर ऑक्सीजन हो सकती है। दिल्ली परिवहन निगम के पास 9,115 सिलेंडर हैं। इनके अलावा पांच जनवरी तक चार और प्लांट लगाए जा रहे हैं। इस सप्ताह 12.5 मीट्रिक टन क्षमता वाले दो क्रायोजेनिक बॉटलिंग प्लांट चालू होंगे। इनसे 1,400 जंबो सिलेंडरों को रिफिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed