{"_id":"6538d8715bb4f4e2230d6a38","slug":"17-year-old-teenager-stabbed-to-death-in-delhi-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: लड़की से बात करने पर 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, छह जगहों से गोदा, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: लड़की से बात करने पर 17 साल के किशोर की चाकू से हत्या, छह जगहों से गोदा, तीन हिरासत में
Wed, 25 Oct 2023 02:27 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 25 Oct 2023 02:27 PM IST
सार
आर्यन के पिता ललित कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8.15 बजे उनका बेटा दोस्तों के साथ घर के पास ही लगने वाले दशहरा मेले में गया था। इस बीच पड़ोस में रहने वाले छह-सात लड़कों ने उनके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में महज लड़की से बात करने पर 17 साल के किशोर की चाकू से कई वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त आर्यन (17) के रूप में हुई है। वारदात को दशहरा मेले के दौरान अंजाम दिया गया। हमले के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। शुरुआत में लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास नहीं किया। लेकिन जब तक लोगों ने पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
आर्यन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद नाराज लोगों की भीड़ तिमारपुर थाने पहुंच गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को वापस भेजा। आर्यन के पिता ने 10 दिन पूर्व भी आरोपियों द्वारा धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है। फिलहाल, तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए नाबालिग को मारा गया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
आर्यन के पिता ललित कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8.15 बजे उनका बेटा दोस्तों के साथ घर के पास ही लगने वाले दशहरा मेले में गया था। इस बीच पड़ोस में रहने वाले छह-सात लड़कों ने उनके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। उसके सीने, पेट और सिर में आधा दर्जन से ज्यादा चाकू लगे।