{"_id":"58f837354f1c1b1974473e90","slug":"17-housing-projects-of-5-developers-cancelled-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः 5 बड़े बिल्डरों के 17 प्रोजेक्ट रद्द, भंवर में फंसे हजारों खरीददार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः 5 बड़े बिल्डरों के 17 प्रोजेक्ट रद्द, भंवर में फंसे हजारों खरीददार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 20 Apr 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास अथॉरिटी ने बुधवार को 17 ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को रद्द कर दिया। यह प्रोजेक्ट जेपी इंफ्राटेक, गौरसन्स, ओरिस ग्रुप, वीजीए डेवलपर्स और अजनारा ग्रुप के थे।
विज्ञापन
जिन 17 हाउसिंग प्रोजक्ट को रद्द किया गया है उनमें से 12 अकेले जेपी ग्रुप के थे। 2 गौरसन्स के थे और एक-एक अजनारा, ओरिस व वीजीए डेवलपर्स के थे। जेपी इंफ्राटेक के प्रोजेक्ट यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर 19, 25 और 22बी में स्थित थे।
विज्ञापन
प्राधिकरण के इस कदम से इन प्रोजेक्ट में पैस लगाने वाले सैकड़ों होम बायर्स को तगड़ा झटका लगा है। 15 अप्रैल को भी यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने जेपी इंफ्राटेक के 5 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स रद्द किए थे जो स्पोर्ट सिटी ईस्ट में स्थित हैं क्योंकि डेवलपर ने इन्हें बिना बिल्डिंग प्लान अप्रूव हुए ही बेच दिया था।
विज्ञापन