{"_id":"65d9591653cba038ab0986ed","slug":"17-historical-sites-of-country-will-be-visible-in-bharat-darshan-park-in-delhi-from-march-2024-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत दर्शन पार्क: देश के 17 ऐतिहासिक स्थलों का दिल्ली में होगा दीदार, मार्च से आम लोग कर सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत दर्शन पार्क: देश के 17 ऐतिहासिक स्थलों का दिल्ली में होगा दीदार, मार्च से आम लोग कर सकेंगे प्रवेश
Sat, 24 Feb 2024 08:19 AM IST
अनुज कुमार
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 24 Feb 2024 08:19 AM IST
सार
दिल्ली के पंजाबी बाग में बने भारत दर्शन पार्क का फेज टू तैयार हो गया है। जहां पर आप देश के 17 ऐतिहासिक स्थलों का मार्च से दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन
भारत दर्शन पार्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब दिल्ली में ही गोवा का बैसीलिका ऑफ बोम जीसस, हरियाणा का चोर गुंबद, हिमाचल प्रदेश का मसरूर टेंपल और जम्मू-कश्मीर का निशात बाग देखने को मिलेगा। क्योंकि भारत दर्शन पार्क का फेज-2 बनकर तैयार हो गया है। अगले महीने मार्च में दिल्ली नगर निगम इसे आगंतुकों के लिए खोलने जा रहा है।
विज्ञापन
निगम ने पंजाबी बाग स्थित भारत दर्शन पार्क के फेज-2 विस्तार का काम पूरा कर लिया है। इसमें 17 ऐतिहासिक स्थलों के प्रतिरूप बनाए गए हैं, जिसमें आंध्र प्रदेश का लेपाक्षी टेंपल, पंजाब का शीश महल, असम का रंग घर, छत्तीसगढ़ का सिरपुर टेंपल, गोवा का बैसीलिका ऑफ बोम जीसस, हरियाणा का चोर गुंबद, हिमाचल प्रदेश का मसरूर टेंपल्स, जम्मू-कश्मीर का निशात बाग, झारखंड का देवघर मंदिर, केरल की रेस बोट, लद्दाख का ठीकसे मॉनेस्ट्री, मणिपुर का मणिपुर डांस, मेघालय का बेहदीनखलम फेस्टिवल, मिजोरम का मिजो डांस, नगालैंड का नागा हाउस, सिक्किम का मस्क और त्रिपुरा का उनाकोटी शामिल है।
विज्ञापन
21 प्रतिरूप तैयार हुए पहले फेज में
इसके पहले फेज में 21 प्रतिरूपों को तैयार किया गया था। अब भारत दर्शन पार्क में कुल मिलाकर 39 ऐतिहासिक स्थलों के प्रतिरूप देखे जा सकते हैं। इस पार्क को 8.49 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया गया है, जिसमें से भारत दर्शन पार्क फेज-1 को 5.5 एकड़ पर बनाया गया है और बाकी तीन एकड़ में फेज-2 को विकसित किया गया है। भारत दर्शन पार्क में आने वालों के लिए एक फूड कोर्ट भी बनाया गया है। निगम ने पार्किंग का भी इंतजाम किया है।
विज्ञापन
वेस्ट टू आर्ट की तर्ज पर बनाया पूरा पार्क
पिछले कुछ सालों में एमसीडी ने कबाड़ के इस्तेमाल से आईटीओ पर शहीदी पार्क, पंजाबी बाग में भारत दर्शन पार्क बनाया है। सबसे पहले निगम ने हजरत निजामुद्दीन में वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया था। हाल ही में इसी पार्क में एक खूबसूरत डायनासोर पार्क भी बनाया है। निगम को अपने इन पार्कों से न केवल राजस्व मिल रहा है, बल्कि मौजूदा समय ये दिल्ली के लोगों के लिए बड़े पर्यटक स्थल बनकर उभरे हैं। निगम ने दिसम्बर 2022 में भारत दर्शन पार्क फेज-2 के विस्तार का काम शुरू किया था।
पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में भी बनेगा वेस्ट टू आर्ट पार्क
उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में भारत दर्शन पार्क जैसे वेस्ट टू आर्ट पार्क विकसित करने की योजना है। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। निगम एक सेलीब्रेशन पार्क और एक बॉलीवुड पार्क बनाने की तैयारी कर रहा है।