{"_id":"57557ee04f1c1be6209c5293","slug":"17-bike-taxi-seized-of-uber-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबर की 17 बाइक टैक्सी जब्त, कंपनी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उबर की 17 बाइक टैक्सी जब्त, कंपनी को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
बाइक टैक्सी
रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने हुडा सिटी सेंटर से उबर कंपनी के एप पर बुक की जाने वाली 17 बाइक टैक्सी जब्त कर ली हैं। इसके साथ ही बिना अनुमित के इस तरह के प्रोजेक्ट लांच करने के लिए उबर कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को सूचना मिली कि हुडा सिटी सेंटर से बाइक टैक्सी चल रही हैं। जिसके बाद विभागीय टीम ने छानबीन की तो पता चला कि उबर कंपनी के एप पर बुकिंग होती थी। इनकी मोबाइल पर एप के माध्यम से जानकारी दी जाती थी।
विज्ञापन
17 बाइक टैक्सी जब्त करने के बाद विभाग ने शुक्रवार को उबर कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा है। छानबीन के दौरान विभाग को पता चला है कि कंपनी ने मेवात व उसके आसपास गांव के बेरोजगार युवकों को हायर कर मोटी रकम का लालच देकर लगाया था।
विज्ञापन
इस बात की शिकायत विभाग से रजिस्टर्ड आटो चालकों ने की थी। उनका कहना था कि वह व्यवसायिक परमिट लेकर वहां खड़े हैं। उबर कंपनी अपना एप बना कर बाइक पर व्यवसायिक कारोबार कर रही है। आरटीए सचिव जितेन्द्र कुमार के अनुसार इन बाइकों को जब्त करने के साथ ही उबर कंपनी को नोटिस भेजा गया है।