फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   160 fell ill after drinking contaminated water in Ajnara and Ecovillage Society

Greater Noida: अजनारा और इकोविलेज सोसाइटी में दूषित पानी पीने से 160 बीमार, एक अस्पताल में भर्ती

Mon, 07 Apr 2025 07:52 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Apr 2025 07:52 PM IST
सार

आरोप है कि घरों में सप्लाई किए जा रहे पानी का सेवन करने से लोग बीमार हुए हैं। पिछले दो दिन से लोग दूषित पानी आने की शिकायत कर रहे थे।

विज्ञापन
160 fell ill after drinking contaminated water in Ajnara and Ecovillage Society
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में दूषित पानी पीने से 150 से अधिक निवासियों को पेट दर्द, उल्टी की शिकायत हो गई है। वहीं एक निवासी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निवासियों की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने घरों में पानी की सप्लाई होने वाले इलाके का निरीक्षण किया है। इसके साथ ही पानी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण और मेंटेनेंस प्रबंधन की लापरवाही के कारण उनके घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। वहीं इकोविलेज-एक में भी 10 से अधिक लोगों को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत हुई है। सोसाइटी के निवासी संजय शर्मा ने बताया कि कई लोग ग्रुप पर बीमार होने की बात लिख रहे हैं। इसके साथ ही मेंटेनेंस विभाग की ओर से भी निवासियों को गंदे पानी के आने की सूचना दी गई है।

विज्ञापन

सोसाइटी के एओए अध्यक्ष चंदन सिन्हा ने बताया कि सोसाइटी में लोग लगातार उल्टी, पेट दर्द, दस्त की शिकायत कर रहे हैं। अब तक 150 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। जिसमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजनारा होम्स सोसाइटी के जे-टावर के निवासी दीपक ने बताया कि दो दिन से गंदे पानी का सेवन करने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्हें उल्टी, पेट दर्द की शिकायत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि घरों में सप्लाई किए जा रहे पानी का सेवन करने से लोग बीमार हुए हैं। पिछले दो दिन से लोग दूषित पानी आने की शिकायत कर रहे थे। उसके बार भी मेंटेनेंस की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। शनिवार को परिसर में कुछ लोगों ने टावरों में से बीमार होने की शिकायत की थी। रविवार को देखते ही देखते 90 से अधिक लोगों ने अपनों के बीमार होने की पुष्टि की। बीमार होने में बच्चों के साथ बुजुर्ग भी शामिल हैं।

विज्ञापन

निवासी दिनकर पांडे ने बताया कि उनके ससुर भी बीमार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जब ग्रुप में संदेश आने लगे तब उन्हें भी पता चला की ससुर कैसे बीमार पड़े हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अजनारा होम्स और इकोविलेज में साफ पानी की सप्लाई की जा रही है। अजनारा होम्स से सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही मेंटेनेंस प्रबंधन को पानी के सैंपल की जांच के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed