फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   600 kg firecrackers seized during raid in delhi, seven arrested

दिल्ली में छापेमारी के दौरान 600 किलो पटाखे बरामद, सात गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2020 07:42 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 08 Nov 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
600 kg firecrackers seized during raid in delhi, seven arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दिल्ली पुलिस ने सात लोगों को बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे पास से 600 किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त किए हैं। दिवाली से पहले दिल्ली सरकार ने कोविड-19 की स्थिति और चिकित्सीय कारणों से गुरुवार को हरित पटाखों सहित सभी प्रकार के पटाखों पर 30 नवंबर तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


सरकार ने त्योहारों और प्रदूषण को शहर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार बताया था। पुलिस ने कहा कि रविवार तक शहर में अवैध रूप से पटाखे बेचने के लिए सात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा कि पुलिस ने 593.224 किलो पटाखे बरामद कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ आठ मामले दर्ज किए गए है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से एक किलो आतिशबाजी बरामद की गई थी।दिल्ली पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे 600 किलोग्राम से अधिक पटाखें जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली से पहले दिल्ली सरकार ने कोविड-19 की स्थिति और चिकित्सीय कारणों से गुरुवार को हरित पटाखों सहित सभी प्रकार के पटाखों पर 30 नवंबर तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने त्योहारों और प्रदूषण को शहर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार बताया था। पुलिस ने कहा कि रविवार तक शहर में अवैध रूप से पटाखे बेचने के लिए सात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा कि पुलिस ने 593.224 किलो पटाखे बरामद कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक पटाखे फोड़ने वालों के खिलाफ आठ मामले दर्ज किए गए है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से एक किलो आतिशबाजी बरामद की गई थी।

दक्षिणपूर्वी दिल्ली में 16 किलो पटाखे बरामद 
दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीठापुर क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में 52 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि व्यक्ति की पहचान संतोष केजरीवाल के रूप मे हुई है और वह मीठापुर का रहनेवाला है।

 पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 16.3 किलोग्राम पटाखे जब्त हुए हैं। जैतपुर क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा बिक्री के संबंध में शनिवार को जानकारी मिली थी।


पुलिस उपायुक्त(दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने नगर मार्केट, स्कूल रोड जैतपुर के निकट मीठापुर में छापेमारी की जहां संतोष केजरीवाल बिना लाइसेंस के पटाखा बेचता हुआ पाया गया। केजरीवाल ने पुलिस को बताया कि उसने फरीदाबाद से पटाखे खरीदे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed