फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   16 candidates got notice in up election using social media

सोशल मीडिया पर प्रचार करने पर  16 को नोटिस

Wed, 01 Feb 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 01 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
16 candidates got notice in up election using social media
सोशल मीड‌िया - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार करने के लिए फोटो और वीडियो डालने वाले 16 प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी की हैं। एमसीएमसी से अनुमति लिए बिना ही सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहे थे।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार करने के लिए कुछ भी पोस्ट करने से पहले एमसीएमसी से अनुमति लेनी होती है। इसकी जानकारी पहले दी जा चुकी है। इसके बावजूद कई प्रत्याशी लगातार चुनाव प्रचार का लाइव वीडियो व विज्ञापन सामग्री पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसे संज्ञान में लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एनपी सिंह ने जांच करने के आदेश दे दिए। इसकी जिम्मेदारी एमसीएमसी के प्रभारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव कुमार और जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीएमसी की टीम ने सोशल मीडिया पर प्रचार करने वाले प्रत्याशियों के आईडी की जांच की। जांच में कई प्रत्याशियों ने बिना अनुमति के प्रचार सामग्री पोस्ट की है। 16 प्रत्याशियों को जेवर, दादरी और नोएडा विधानसभा सीट के रिटर्निंग अधिकारियों ने नोटिसें जारी की हैं। नोटिस का जबाव मांगा गया है।


एनपी सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट करने से पहले एमसीएमसी की टीम से अनुमति लेनी होगी। उसके बाद ही कोई पोस्ट की जा सकती है। अगर अनुमति के बिना ऐसा पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed