{"_id":"5d711ce08ebc3e93c125f415","slug":"16-candidates-contesting-in-du-election-2019-five-on-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू के ‘दंगल’ में भिड़ेंगे 16 उम्मीदवार, उपाध्यक्ष की दौड़ में हैं सबसे अधिक प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूसू के ‘दंगल’ में भिड़ेंगे 16 उम्मीदवार, उपाध्यक्ष की दौड़ में हैं सबसे अधिक प्रत्याशी
Thu, 05 Sep 2019 08:05 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 05 Sep 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
- फोटो : Social Media (File Photo)
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (डूसू) में नाम वापस लेने के बाद अब 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। डूसू के दंगल में अब यही अपनी किस्मत आजमाएंगे। गुरुवार दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी के बाद नामांकन करने वाले 67 उम्मीदवारों में से केवल 16 उम्मीदवार ही चुनावी दौड़ में हैं। अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पर पांच, सचिव के लिए तीन और सह सचिव पद के लिए चार उम्मीदवारों के बीच चुनावी जंग होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- DUSU Election: ABVP राष्ट्रवाद तो NSUI को बदलाव की बयार पर भरोसा, नामों का एलान
विज्ञापन
डीयू चुनाव समिति ने फाइनल उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में थे। नाम वापस लिए जाने और फॉर्म की छंटनी के बाद इस पद के लिए केवल चार उम्मीदवार मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए 17 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था, जबकि अंतिम सूची में केवल पांच मैदान रह गए।
विज्ञापन
सचिव पद के लिए 18 नामांकन हुए थे। अब अंतिम सूची में तीन उम्मीदवार रहे हैं। सह सचिव पद पर 18 उम्मीदवारों में से चार उम्मीदवार किस्मत आजमाएंगे। नाम पक्का होने के बाद उम्मीदवारों के समर्थकों ने कैंपस में विजयी जुलूस निकाला।
गले में माला पहनाकर ढोल बजाते, नाचते गाते समर्थकों के जुलूस निकाले जाने के कारण कैंपस में कुछ देर के लिए जाम की स्थिति रही। इस दौरान पुलिस भी काफी मुस्तैद दिखी। वहीं, 12 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए सभी प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार बड़े स्तर पर शुरू कर दिया है।