{"_id":"69fe07c53aa3048c8d08462f","slug":"15th-delhi-international-film-festival-concludes-15th-delhi-international-film-festival-concludes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135568-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन
विज्ञापन
-51 देशों और भारत के 21 राज्यों की कुल 177 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया
-रोशनी, रंग और रीलों के बीच समाप्त हुआ विश्व सिनेमा का उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सहयोग से आयोजित 15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (डीआईएफएफ 2026) का शुक्रवार को समापन हुआ। आठ दिनों तक चले महोत्सव ने राजधानी को विश्व सिनेमा, संस्कृति और विचारों के रंगों से सराबोर कर दिया। समापन समारोह में अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान विभिन्न देशों के राजनयिकों की भी उपस्थिति रही। समापन अवसर पर प्रतियोगिता खंड में चयनित उत्कृष्ट फिल्मों को सम्मानित किया गया। वहीं, भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ए न्यू पोस्टबॉक्स टेल्स फ्रॉम पार्टीशन को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। फिल्म ने विभाजन की त्रासदी, बिछड़ते रिश्तों और स्मृतियों की पीड़ा को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों और समीक्षकों की सराहना हासिल की।
आयोजन के दौरान 51 देशों और भारत के 21 राज्यों की कुल 177 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी फिल्मों ने दर्शकों को वैश्विक सिनेमा की विविधता और रचनात्मकता से परिचित कराया। वहीं, महोत्सव में रूस, चीन और अफ्रीकी देशों को फोकस कंट्री के रूप में विशेष स्थान दिया गया। इन देशों की फिल्मों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अंतरराष्ट्रीय संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई दिशा दी।
फिल्म प्रदर्शन के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण परिचर्चाएं और पैनल चर्चाएं भी आयोजित की गईं। इसी क्रम में आईजीएनसीए की विशेष चर्चा मेकिंग फिल्म्स इज ईजी, सेलिंग देम इज वॉर ने फिल्मकारों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। चर्चा में चितरंजन त्रिपाठी, सलीम आरिफ, अरविंद गौर और जोगिंदर महाजन ने फिल्मों के निर्माण, वितरण और दर्शकों तक पहुंचने की चुनौतियों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रीमा गौतम ने किया।