12 राज्यों के 150 युवा तिरंगा लेकर श्रीनगर के लिए हुए रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर NIT में जारी तनाव के बीच आज देश के 12 राज्यों के 150 युवाओं का जत्था आज दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हुआ है।
इस जत्थे में शामिल लोगों का कहना है कि वो एनआईटी कैंपस में तिरंगा फहराने वाले छात्रों को तिरंगा देने जा रहे हैं।
उनका आगे कहना है कि वो एनआईटी में भारत माता की जय के नारे लगाने वाले और तिरंगा फहराने वाले छात्रों को ये संदेश देना चाहते हैं कि वो अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ पूरा देश है।
बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ने किया रवाना
कहा जार रहा है कि यह जत्था भगत सिंह क्रांति सेना के लोग ले जा रहे हैं। 150 युवाओं का ये जत्था दिल्ली के रकाब गंज गुरुद्वारे से रवाना किया गया है।
युवाओं से भरी बसों को बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया है। इस मौके पर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके भी मौजूद थे।
इस दौरान ये युवक भारत की जय के नारे लगाते हुए अपने सफर पर रवाना हुए। इसके साथ ही श्रीनगर पुलिस ने एनआईटी कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।