फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   150 new electric buses will hit Delhi's roads in October.

Delhi NCR News: अक्तूबर में दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी 150 नई इलेक्ट्रिक बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
-परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने ई-बस, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और नए डिपो की परियोजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ नेशनल इलेक्ट्रिक बस प्रोग्राम (एनईबीपी), पीएम ई-ड्राइव और नए बस डिपो से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अगले महीने दिल्ली की सड़कों पर 150 नई इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी।
परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को बस डिपो और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का काम समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए डिपो और चार्जिंग सुविधाओं का विकास साथ-साथ किया जा रहा है। परियोजनाओं की साइट पर निगरानी की जा रही है, ताकि नई बसों का संचालन शुरू करने में देरी न हो। सरकार का लक्ष्य दिल्ली को स्वच्छ और हरित राजधानी बनाना है।
विज्ञापन

फिलहाल दिल्ली में 40 बस डिपो से 5,088 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। तीन अन्य डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग सुविधा विकसित की जा रही है। एनईबीपी के तहत पांच बस डिपो भी तैयार किए जा रहे हैं, जहां कुल 768 बसों की चार्जिंग क्षमता होगी। पीएम ई-ड्राइव-1 के तहत 16 डिपो में 2,800 इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग क्षमता विकसित की जाएगी। वहीं, पीएम ई-ड्राइव-2 के तहत 16 अन्य डिपो में 2,710 बसों की चार्जिंग क्षमता तैयार करने की योजना है। दोनों चरणों की परियोजनाओं को अगले दो वर्षों में चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की उम्मीद है। सरकार दौराला और झुलझुली में भी नए बस डिपो विकसित कर रही है। इनकी क्षमता क्रमश: 250 और 500 बसों की होगी। इन डिपो के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने चार्जिंग स्टेशन और डिपो के लिए मांगी जमीन
अतिरिक्त चार्जिंग स्टेशन और बस डिपो के लिए परिवहन विभाग ने डीडीए से टिकरी कलां गांव (पीवीसी मार्केट), जौंती गांव, मुंगेशपुर गांव, बक्करवाला और गाजीपुर मंडी में जमीन मांगी है। चार्जिंग स्टेशन के लिए डीडीए, एमसीडी और डीएमआरसी से भी जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। वहीं, रिठाला डिपो के विस्तार के लिए डीएमआरसी से अतिरिक्त जमीन मांगी गई है।
मुख्य बातें
5,088 ई-बसें अभी सड़कों पर
40 बस डिपो से हो रहा संचालन
3 और डिपो में चार्जिंग सुविधा का काम जारी
5 नए डिपो तैयार किए जा रहे हैं एनईबीपी के तहत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed