फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   150 in Delhi, Ghaziabad 350 per cent increase in fees.

दिल्ली में 150, गाजियाबाद में 350 फीसदी बढ़ी फीस

Tue, 19 May 2015 01:32 AM IST
प्रिया गौतम/अमर उजाला, वैशाली
प्रिया गौतम/अमर उजाला, वैशाली Updated Tue, 19 May 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर हाल ही में एसोचैम (एसोसिएटेड चैम्बर्स आफ कॉमर्स) ने अपनी सर्वे रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, बीते 10 वर्षों में दिल्ली के स्कूलों में फीस में 150 फीसदी की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


वहीं, अभिभावकों की मानें तो गाजियाबाद के स्कूलों में पिछले 10 वर्षों में करीब 350 फीसदी तक फीस बढ़ाई गई है। अभिभावकों ने एसोचैम से गाजियाबाद के स्कूलों को भी सर्वे कराने की मांग की है।
विज्ञापन


डीपीएसजीवी स्कूल पैरेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गाजियाबाद में फीस वृद्धि पर तैयार किए गए आंकड़ों के अनुसार, हर वर्ष करीब 30-40 फीसदी फीस बढ़ा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दस वर्षों के आंकड़े पर गौर करें तो गाजियाबाद के स्कूलों में फीस में करीब 350 फीसदी की वृद्घि की जा चुकी है। गाजियाबाद के स्कूलों में फीस वृद्घि का ग्राफ दिल्ली के स्कूलों के मुकाबले दो गुणा है।

स्कूल पैरेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी नीरज भटनागर ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद फीस वृद्धि के लिए नियम बनाने के लिए कोई कमेटी नहीं बनाई जा रही है।


जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अभिभावकों ने एसोचैम से गाजियाबाद के स्कूलों में बढ़ी फीस के संबंध में भी रिपोर्ट बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed