फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15 year old boy from Delhi misdeed Nine year old girl

15 साल के लड़के की दरिंदगी: साथ खेल रही नौ वर्ष की लड़की से दुष्कर्म, चीखें सुन उसके दोस्तों ने परिजन को बताया

Mon, 24 Feb 2025 10:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 24 Feb 2025 10:57 PM IST
सार

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर साथ खेल रहे बच्चों ने पीड़िता के माता-पिता के बच्चों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्ची रोते हुए आरोपी के घर से बाहर निकल रही थी।

विज्ञापन
15 year old boy from Delhi misdeed Nine year old girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

विस्तार

दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में 15 वर्ष के लड़के ने 9 वर्ष की लड़की का यौन उत्पीड़न (दुष्कर्म) किया। आरोपी खेल-खेल में बच्ची को अपने घर ले गया और उसे वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़कर जेजे बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह में भेज दिया है।

विज्ञापन

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आरोपी लड़के को पकड़ने की पुष्टि की है। ये घटना 22 फरवरी दोपहर एक बजे की है। नवजीवन कैंप में रहने वाली पीड़िता दोपहर को वहां रहने वाले बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी लड़का उसे खिलाते हुए अपने कमरे में ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर साथ खेल रहे बच्चों ने पीड़िता के माता-पिता के बच्चों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्ची रोते हुए आरोपी के घर से बाहर निकल रही थी। परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed