फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15 relatives of judges selected in delhi judicial services

रसूख वालों के 15 करीबियों का न्यायिक सेवा में चयन

Sun, 26 Jul 2015 12:12 PM IST
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
15 relatives of judges selected in delhi judicial services

दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा के जरिए कुल 80 लोगों का चयन होना था लेकिन केवल 15 का ही चयन हुआ। इन 15 लोगों में अधिकतर न्यायिक अधिकारियों के करीबी हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ऐसे में हाईकोर्ट के जिन दो जजों के बच्चे इस परीक्षा में सफल रहे हैं उन्हें उन मामलों से फिलहाल अलग रखा जाना चाहिए जिनमें भारत सरकार पक्षकार है।
विज्ञापन


रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट के उन दो जजों को फिलहाल भारत सरकार से जुड़े मामलों से अलग रखा जाए, जिनके बच्चे कथित तौर पर दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा, 2014 में सफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर यह आग्रह किया है। पत्र में बार एसोसिएशन ने कहा है कि इस परीक्षा के जरिए कुल 80 लोगों का चयन होना था, लेकिन केवल 15 का ही चयन किया गया है। आरोप है कि इन 15 लोगों में अधिकतर न्यायिक अधिकारियों के करीबी हैं।

कानून मंत्री ने दिए जांच के आदेश

15 relatives of judges selected in delhi judicial services

चूंकि केंद्रीय कानून कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं इसलिए हाईकोर्ट के उन दो जजों, जिनके बच्चे इस परीक्षा में सफल रहे हैं, को उन मामलों से फिलहाल अलग रखा जाए जिनमें भारत सरकार पक्षकार है।

एसोसिएशन ने तो यह भी कहा कि अगर संभव हो तो इन दोनों जजों को फिलहाल दिल्ली के बाहर ट्रांसफर कर दिया जाए, जिससे कि मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच हो सके। एसोसिएशन का मानना है कि न्यायपालिका पर लोगों का भरोसा कायम रहे, इसलिए ऐसा करना जरूरी है।

यह एक तरह का घोटाला है। परीक्षा दिल्ली हाईकोर्ट के द्वारा आयोजित की जाती है। प्रश्न पत्र जजों के द्वारा तैयार होते हैं। उत्तर पुस्तिका भी जज जांचते हैं और साक्षात्कार भी जज ही लेते हैं। नियुक्तियां भी दिल्ली हाईकोर्ट के जज ही करते हैं।-इंदर सिंह सरोहा, अध्यक्ष रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed