फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15 people killed in 12 hours at Fusion Homes Society of Greater Noida West

यहां कुत्ते काट रहे इंसान को: ग्रेनो वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी में 12 घंटे में 15 लोगों को काटा, सहमे लोग

Sun, 14 Aug 2022 10:19 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 14 Aug 2022 10:19 PM IST
सार

रविवार सुबह कुत्ते ने करीब दस लोगों को काट लिया। सुबह टहलने निकली महिला के दाएं हाथ की कलाई को कुत्ते ने बुरी तरह जकड़ लिया था। बहुत मुश्किल से कुत्ते ने हाथ को छोड़ा। महिला के हाथ की कलाई से मांस बाहर आ गया। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि कुत्ते ने करीब 15 लोगों को काटा है।

विज्ञापन
15 people killed in 12 hours at Fusion Homes Society of Greater Noida West
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी में लावारिस कुत्ते ने 12 घंटे में 15 लोगों को काट लिया। इनमें बच्चे, महिला और मेंटेनेंस टीम के कर्मचारी शामिल हैं। इनमें एक महिला का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है। निवासियों की शिकायत पर रविवार को प्राधिकरण की टीम सोसाइटी पहुंची और कुत्ते को पकड़ कर साथ ले गई। 

विज्ञापन


निवासियों के मुताबिक सोसाइटी में कई लावारिस कुत्ते हैं। शनिवर शाम 7 बजे के करीब कुत्ते ने बच्चे और बुजुर्ग समेत चार लोगों को काट लिया। आसपास के लोगों ने बच्चे और बुजुर्ग को बचाया।

विज्ञापन

वहीं, रविवार सुबह कुत्ते ने करीब दस लोगों को काट लिया। सुबह टहलने निकली महिला के दाएं हाथ की कलाई को कुत्ते ने बुरी तरह जकड़ लिया था। बहुत मुश्किल से कुत्ते ने हाथ को छोड़ा। महिला के हाथ की कलाई से मांस बाहर आ गया। इस बीच कुत्ते ने सफाई कर्मचारी और एक कार साफ करने वाले युवक को भी काट लिया। निवासियों ने बताया कि कुत्ते ने करीब 15 लोगों को काटा है। शनिवार की रात की मेंटेनेंस टीम से शिकायत की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

सुबह की घटना के बाद मेंटेनेंस टीम के साथ मिलकर निवासियों ने कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया। बाद में इसकी शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से की गई। दोपहर में प्राधिकरण की टीम सोसाइटी में पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़कर साथ ले गई। उसके बाद निवासियों ने राहत की सांस ली। रविवार सुबह से दोपहर तक निवासियों ने नीचे टहलना बंद कर दिया था। साथ ही बच्चों को घर से बाहर नहीं भेज रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed