{"_id":"ef4d587e49ff55d8dc7f59c4e037f978","slug":"15-lodged-a-complaint-against-the-guards-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के चौकीदार के खिलाफ 15 ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के चौकीदार के खिलाफ 15 ने दर्ज कराई शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 13 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबित चौकीदार नितिन राठी की ठगी का शिकार हुए पीड़ितों को जांच पूरी होने के बाद ही प्राधिकरण से रिफंड मिल सकेगा। जांच पूरी करने की अधिकतम सीमा छह माह तय की गई है।
विज्ञापन
चौकीदार की ठगी का शिकार बने 15 लोग अब तक नोएडा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इन सभी ने नितिन राठी पर फर्जी आवंटन पत्र देकर पैसे ऐंठने और प्राधिकरण के खाते में पैसा जमा कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सभी पीड़ितों को प्राधिकरण के खाते में जमा पैसा रिफंड करने का आश्वासन दिया गया है, मगर जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक पीड़ितों को पैसा रिफंड नहीं होगा। पीड़ितों से पहचान पत्र और जिस खाते से डिमांड ड्राफ्ट बना है, उसका वेरिफिकेशन करवाकर प्राधिकरण में जमा करने को कहा गया है। इसके आधार पर प्राधिकरण अपने खाते की जांच कर लेगा।
विज्ञापन
एसीईओ वीके पवार के मुताबिक जांच रिपोर्ट आते ही इन लोगों का पैसा वापस कर दिया जाएगा। बता दें, कि प्राधिकरण ने इस मामले की जांच उप महाप्रबंधक एनपी जायसवाल को सौंपी है। उनसे शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है। जांच की अधिकतम समय छह माह है।
वहीं, निलंबित करने के बाद चौकीदार नितिन राठी को उप महाप्रबंधक सामान्य प्रशासन के कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पहले दिन नितिन कार्यालय से अनुपस्थित रहा है।