फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15 lakhs cheated in Ghaziabad from NRI woman who came to treat her son

बेटे का इलाज कराने आई एनआरआई महिला से गाजियाबाद में 15 लाख ठगे

Sun, 05 Jan 2020 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
15 lakhs cheated in Ghaziabad from NRI woman who came to treat her son
धन निवेश कराकर धोखा

कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर निवासी एनआरआई महिला के साथ 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। तीन साल पहले मानसिक रोगी बेटे का इलाज कराने भारत लौटी बुजुर्ग महिला को आरोपियों ने फंसा लिया था। 

विज्ञापन


मोटे मुनाफे का लालच देकर चिटफंड कंपनी में उससे 15 लाख रुपये निवेश कराए। आरोपी कंपनी को बंद करके भाग गए। पीड़ित महिला ने उनसे कई बार संपर्क किया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने शनिवार को समझौते के लिए आए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी राजश्री राणा पत्नी दोरेंद्र नरसिंह राणा पति के साथ यूएसए में रहती हैं। उनका इकलौता बेटा अद्वित राणा मानसिक रूप से बीमार है। जिसका दिलशाद गार्डन दिल्ली में इलाज चल रहा है। अद्वित यहां अपनी नानी के पास किराए के मकान में रहता है। 

तीन साल पूर्व मां की मौत के बाद राजश्री राणा को बेटे के इलाज के लिए भारत लौटना पड़ा। उनका कहना है कि यहां रहने के दौरान उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। महिला बीमा कराने का काम करती है। उसने चिटफंड कंपनी के दो कर्मियों से मुलाकात कराई। 

दोनों ने राजश्री को मुनाफे का लालच देकर सिंगापुर बेस्ड कंपनी में 15 लाख रुपये निवेश कराए। यह रकम पांच बार में कैश के रूप में ली गई। पीड़िता का कहना है कि तीन माह तक कंपनी ने कुछ रकम उसे मुनाफे के तौर पर दी, लेकिन इसके बाद रकम देना बंद कर लिया। 

पीड़िता ने बताया कि कंपनी ने उसके समेत तमाम लोगों के रुपये हड़पे हैं। रुपये वापसी का दबाव बनाने पर कंपनी ने एक चाल चली। कहा कि जिन लोगों ने पांच लाख से ज्यादा का निवेश किया है, उन्हें कंपनी सिंगापुर के टूर पर ले जाएगी। कंपनी उसे भी तीन दिन के टूर पर सिंगापुर ले गई। 

जहां घुमाने फिराने केबाद वापस लाकर छोड़ दिया। कहा गया कि वहां कंपनी के डायरेक्टर से उनकी मुलाकात होगी। उनसे परिचय कराया जाएगा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सभी लौटकर आ गए।

बेटे के इलाज को लेकर थीं चिंतित
पीड़िता ने बताया कि उनके बेटे का इलाज अच्छे से हो जाएगा। इसलिए उन्होंने मुनाफा कमाने के लिए रकम को कंपनी में लगा दिया था। प्रत्येक माह कुछ रकम आती रहती थी। उससे बेटे का इलाज और घर का खर्च आसानी से चल जाता। अब उनके सामने रुपये की ठगी होने के कारण रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारी एवं एसएसपी से गुहार आरोपियों के खिलाफ गुहार लगाई है।


पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कविनगर थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। एक आरोपी महिला से समझौते का दबाव बना रहा था। समझौते के बहाने आरोपी को रेस्टोरेंट में आने को कहा। यहां से थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कविनगर थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed