{"_id":"5858eea04f1c1b774fe39c3d","slug":"15-lakh-rupees-new-currency-seized-from-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में दो कारों से मिले 15.35 लाख रुपए के 2000 के नए नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में दो कारों से मिले 15.35 लाख रुपए के 2000 के नए नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Dec 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
15 लाख के नए नोट बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के बिलासपुर सीआईए पुलिस ने सोमवार को बिलासपुर के निकट दो कारों से 15.35 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद की है। सभी नोट 2000 के हैं। पुलिस ने इन कार में सवार दो लोगों को भी हिरासत में लिया है। सीआईए ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए दोनों युवक महेंद्रगढ़ के बताए गए हैं।
विज्ञापन
शाम करीब 8:00 बजे एक सूचना के आधार पर बिलासपुर सीआईए ने बिलासपुर रोड पर दो कारों को जांच के लिए रोका। दोनों कारों में एक-एक युवक सवार थे। सीआईए ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें नई करेंसी मिली।
विज्ञापन
एक कार में 9.35 लाख रुपये और दूसरी कार में 6 लाख रुपये थे। सबी 2000 के नोटों की गड्डियों के रूप में थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं और पुराने नोटों को 50 प्रतिशत कमीशन के आधार पर बदलने के लिए यह राशि ले जा रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इस बारे में आयकर विभाग को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी पुलिस ने 10 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद की थी। उस मामले में भी 40 प्रतिशत कमीशन के आधार पर पुराने नोट बदलने के लिए नई करेंसी ले जाई जारही थी। इससे साफ लग रहा है कि गुड़गांव में कमीशन के आधार पर पुराने नोट बदलने का धंधा चल रहा है।
इससे पूर्व भी पुलिस गलेरिया मार्केट से 24 लाख रुपये, ग्वाल पहाड़ी से 40 लाख रुपये, प्रेम मंदिर से 24 लाख रुपये और सदर बाजार से 15 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद कर चुकी है।