{"_id":"5ff1867b573f55434866e234379734a7","slug":"15-lakh-cheated-name-job-of-in-bogus-oinstitute-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टीट्यूट ने नौकरी के नाम पर 15 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्टीट्यूट ने नौकरी के नाम पर 15 लाख ठगे
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 21 Mar 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित एक इंस्टीट्यूट पर कुछ छात्रों से ठगी करने का मामला सामने आया है। इसमें संस्थान ने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने और पासपोर्ट वीजा बनवाने के नाम पर छात्रों से करीब 15 लाख रुपये हड़प लिए। करीब 20 छात्रों से यह रकम ली गई है। शुक्रवार को जब छात्र इंस्टीट्यूट पहुंचे तो गेट पर ताला लटका हुआ था। छात्रों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नॉलेज पार्क स्थित एक इंस्टीट्यूट ने करीब दो माह पहले 20 छात्रों से 60-60 हजार रुपये लेकर उन्हें कोचिंग देकर तैयारी कराने का आश्वासन दिया था। एक माह बाद ही छात्रों को विदेश में नौकरी दिलाने और उनका पासपोर्ट व वीजा बनवाने के नाम पर एक से दो लाख रुपये प्रति छात्र से मांगे गए।
विज्ञापन
कई छात्र अभी रुपये नहीं दे पाए जबकि कुछ ने एक से लेकर दो लाख रुपये तक दे दिए। करीब 15 दिन होने के बावजूद कोचिंग देने वाले अध्यापकों द्वारा कोई कदम न उठाने पर छात्रों ने विरोध कर दिया। शुक्रवार को जब छात्र संस्थान पहुंचे तो वहां गेट पर ताला पड़ा मिला। छात्रों ने नॉलेज पार्क पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन