फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   14.85 lakhs were extorted from a doctor by digital arrest, two arrested

Delhi NCR News: डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर वसूले थे 14.85 लाख, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
- मध्य जिला के साइबर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को बंगलूरू और पश्चिम बंगाल से दबोचा
विज्ञापन

-पकड़ा गया एक आरोपी एमबीए पास, दोनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी, मुख्य साजिशकर्ता विदेश में बैठे हुए, कमीशन देकर बाकी रुपये भेज रहे थे विदेश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। खुद को सीबीआई और पुलिस का बड़ा अधिकारी बताकर बदमाशों ने एक डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। डॉक्टर से 14.85 लाख रुपये वसूल लिए गए थे। वारदात के करीब डेढ़ साल बाद पुलिस ने गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को बंगलूरू और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाहीन खान (30) और बुद्धादेव हजारा (31) के रूप में हुई है। आरोपी बुद्धादेव एमबीए पास है। दोनों कमीशन के आधार पर बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी से इसी तरह की 10 वारदातें सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया कि साइबर थाना पुलिस को एक डॉक्टर ने 14.85 लाख रुपये ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि खुद को सीबीआई और पुलिस का बड़ा अधिकारी बताकर उनको डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। उसके बाद उनसे रकम वसूली गई। पीड़ित की शिकायत पर फरवरी 2024 को मामला दर्ज कर लिया गया था।
जांच में पता चला कि ठगी की रकम बंगलूरू के एक खाते में गई है। जांच के बाद 2 जुलाई 2025 को टीम ने बंगलूरू से आरोपी शाहीन को दबोच लिया। शाहीन ने बताया कि उसने अपने बैंक खाते का संचालन बुद्धादेब हजारा नामक व्यक्ति को सौंप दिया था। बदले में उसे डेढ़ लाख रुपये कमीशन के रूप में मिले थे। पुलिस ने छानबीन के बाद कोलकाता से आरोपी बुद्धादेब हजारा को भी दबोच लिया। उसने बताया कि वह एमबीए पास है। पहले वे लोन डिपार्टमेंट में काम करता था जहां उसकी जॉन से पहचान हुई।

जॉन ने उससे तीन लाख रुपये का लालच देकर खाता ले लिया। आरोपी ने कई खाते जॉन को उपलब्ध करवाए। ठगी की रकम को क्रिप्टो करेंसी में बदलकर विदेश भेज रहा था। विदेश में बैठे लोग भारत से ठगी की रकम कुछ कमीशन देकर बाहर ले जा रहे थे। अब पुलिस आरोपी जॉन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed