फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   14,758 applications received for 1,194 undergraduate seats at Ambedkar University.

Delhi NCR News: अंबेडकर विवि में स्नातक की 1194 सीटों के लिए आए 14,758 आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
-स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
डॉ बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी, पीएचडी, इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम दाखिले के लिए छात्रों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 23 स्नातक प्रोग्राम के दाखिले के लिए 1194 सीटों पर अब तक 14, 758 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस तरह से सीटों के मुकाबले में काफी आवेदन हो चुके हैं, जबकि अभी आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई तक जारी रहेगी। इसके बाद प्रवेश सूची जारी होगी।


विश्वविद्यालय के अनुसार हमारी शिक्षा, शोध-आधारित अकादमिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति छात्रों का विश्वास बढ़ा है। वहीं विवि के एक व दो वर्षीय मास्टर प्रोग्राम में 12,445 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों के आधार पर एक वर्षीय और दो वर्षीय मास्टर कार्यक्रमों की 1,613 सीटों पर दाखिला दिया जा रहा है। सीट आवंटन के चरण भी जारी हैं। पीएचडी कार्यक्रमों को लेकर भी छात्रों में खासा उत्साह है। विश्वविद्यालय के 21 पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जून से शुरू हुई जो 31 जुलाई तक चलेगी। अब तक 188 सीटों के लिए 2,455 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। वहीं विवि के लोधी रोड परिसर में संचालित चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के लिए भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू किए गए इस कार्यक्रम के दो पाठ्यक्रम बीए-बीएड(प्रिपरेटरी स्टेज) और बीए-बीएड(सेकेंडरी स्टेज) की 100 सीटों के लिए अब तक 872 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed