फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   14-year-old boy died after drowning in a drain in Nangloi area of Delhi

हैलो साहब... 'लड़का डूब गया': नाले से गुज रहा था 14 साल का किशोर, पैर फिसलने से डूबा, मददगार भी न बचा सके जान

Fri, 08 Nov 2024 08:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 08:38 PM IST
सार

दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला ने लोगों की मदद से लकड़ी की छड़ी से किशोर को निकलने की कोशिश की। लेकिन बचा नहीं पाये। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
14-year-old boy died after drowning in a drain in Nangloi area of Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe photos

विस्तार

दिल्ली के नांगलोई इलाके में नाले में डूबने से 14 साल के किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय किशोर नाले के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वहां मौजूद एक महिला ने लोगों और लकड़ी की मदद से किशोर को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई।

विज्ञापन


किशोर की पहचान राजेंद्र पार्क नांगलोई निवासी विकास के रूप में हुई है। वह छठी कक्षा का छात्र था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.45 बजे नांगलोई थाना पुलिस को राजेंद्र पार्क एक्सटेंशन के गंदा नाले में 13-14 साल के किशोर के डूबने की सूचना मिली। नांगलोई थाने से पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में पता चला कि 13-14 साल का एक लड़का नाले में गिर गया है।
विज्ञापन


किशोर को नाले में डूबता देख स्थानीय महिला अंजू ने अन्य लोगों के साथ मिलकर लकड़ी की छड़ी निकालकर किशोर को बचाने की कोशिश की। लेकिन किशोर छड़ी को नहीं पकड़ पाया और उसमें डूब गया। पुलिस कर्मियों ने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने नाले में किशोर की तलाशी अभियान चलाया। कुछ देर बाद दमकल कर्मियों ने किशोर को नाले से निकाल लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता चला कि मृत किशोर विकास अपने परिजनों के साथ राजेंद्र पार्क नांगलोई में रहता था। वह सरकारी स्कूल के छठी कक्षा में पढ़ता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके पिता भी मौके पर पहुंचे और अपने बेटे की शिनाख्त की। स्थानीय लोगों ने बताया कि विकास नाले के पास गाय को खाना खिलाने गया था। वह नाले के किनारे चल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed