फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   14 killed in 10 hour

हादसों का दिनः 10 घ्ांटे में 14 मौत

Thu, 29 May 2014 02:21 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 29 May 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
14 killed in 10 hour

एनएच 24 पर ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में तीन बच्चे और उनके माता पिता भी हैं। पूरा परिवार वट अमावस्या पर गंगा स्नान कर गढ़ से गाजियाबाद लौट रहा था।

विज्ञापन


बुधवार अलसुबह चार बजे छिजारसी पुलिस चौकी के सामने हुए हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जाम खुलवाया। उधर, डीएम ने मृतक परिवार को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। विजयनगर (गाजियाबाद) के खैरातीनगर मोहल्ला निवासी हरबीर किराए पर कार चलाते थे।
विज्ञापन


मंगलवार को हरबीर अपने जीजा ज्ञानी की कार में परिवार और रिश्तेदारों के साथ गढ़ गंगा गए थे। कार में कुल 14 लोग सवार थे। बुधवार सुबह गाजियाबाद लौटते वक्त कार के आगे चल रहे ट्रक ने छिजारसी पुलिस चौकी के सामने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोरदार आवाज सुनकर राहगीर दौड़े लेकिन उससे पहले ही हरबीर (35), पत्नी शीला (30), बेटी लवी (7 माह), चंचल (8), हरबीर की बहन गीता (45) उसका पति मुकेश (50), गीता की बेटी प्रियंका (25), रिंकी (22) निवासी मंगोलपुरी दिल्ली और हरबीर के भाई संजय की बेटी चाहत (डेढ़ साल) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, गौरव पुत्र विजय, संध्या पुत्री हरबीर, विजय पुत्र शिवहरि, यश पुत्र सुरेश एवं वंश पुत्र नरेंद्र घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


ट्रक ने ली दो दोस्तों की जान
एनएच-24 पर आत्माराम स्टील तिराहे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तरुण भारद्वाज (28) और हरजाप सिंह (28) की मौत हो गई। कविनगर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों दोस्त विजनगर के प्रताप विहार के रहने वाले थे और पिलखुवा में रिफाइंड बनाने वाली फैक्ट्री में सेल्स एक्जक्यूटिव थे। फैक्ट्री के मैनेजर अरविंद ने बताया कि मंगलवार देर रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से विजयनगर जा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पने लगे।

हाईवे पुलिस उन्हें कोलंबिया एशिया अस्पताल ले गई, जहां हरजाप की तुरंत मौत हो जबकि तरुण की बाद में मौत हुई। एसएचओ ने बताया कि चालक लाल सिंह निवासी राजस्थान को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।

ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौ
जीटी रोड पर भाटिया मोड़ केपास बुधवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। चालक भाग गयाजबकि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

एसएचओ वीर विक्रम सिंह ने बताया कि मंजू शर्मा (44) बेटे दीपक (20) के साथ बाइक पर घंटाघर की ओर जा रही थी। भाटिया मोड़ के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल मां-बेटे अस्पताल ले जाया गया, जहां मंजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक को जीटीबी दिल्ली रेफर किया गया।

वहां दीपक ने भी दम तोड़ दिया। मूल रूप से भिंड मुरैना निवासी मंजू परिवार संग लालकुआं के पास पंचकुला कालोनी में रहती थीं। पति एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर हैं।


स्कूटी सवार महिला की मौत
गंगा स्नान जा रहे स्कूटी सवार दंपति को गैस टैंकर ने साइड मार दी। सड़क पर गिरकर जख्मी हुई महिला ने वहीं दम तोड़ दिया, जबकि उनका पति जख्मी हो गया। विजय नगर स्थित प्रताप विहार कालोनी निवासी नरेश मोहन शर्मा पत्नी शशि के साथ ब्रजघाट गंगा नहाने जा रहे थे। बुधवार सुबह 7 बजे गांव अल्ला बख्शपुर के सामने नेशनल हाईवे पर पीछे से आते गैस टैंकर ने स्कूटी में साइड मार दी। शशि की मौत हो गई जबकि नरेश घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed