फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   14 hours builder company reconstructed department office.

आयकर विभाग ने 14 घंटे खंगाला बिल्डर कंपनी का दफ्तर

Thu, 08 Oct 2015 06:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 08 Oct 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
14 hours builder company reconstructed department office.

आयकर विभाग की टीम बुधवार की रात नीलम-बाटा रोड स्थित शुभम टावर में एक बिल्डर कंपनी के कार्यालय पर सर्वे करने पहुंची। टीम के सदस्यों ने करीब चौदह घंटे तक दफ्तर में रखे दस्तावेज खंगाले।

विज्ञापन


इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनआईटी थाने का पुलिस बल तैनात रहा। शुभम टावर स्थित बिल्डर कंपनी आयकर विभाग गुड़गांव में पंजीकृत है।

बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे आयकर विभाग की टीम कंपनी के कार्यालय पहुंची। टीम के सदस्यों ने दफ्तर में दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए। दफ्तर में मौजूद स्टाफ  ने स्थानीय प्रबंधक और कंपनी के चार पार्टनर में से एक को फोन पर टीम के आने की सूचना दी। थोड़ी देर में प्रबंधक भी कार्यालय में पहुंच गए।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने पिछले एक साल में दफ्तर से किए गए लेनदेन, आय-व्यय और फरीदाबाद में शुरू होने वाले प्रोजेक्ट की जमीन संबंधी कागजात, एग्रीमेंट आदि कागजात तलब किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दफ्तर के अंदर मौजूद कर्मचारी को बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी गई। टीम ने दफ्तर की हर डेस्क और अलमारी में रखे दस्तावेज को खंगाला और प्रबंधक व अन्य स्टाफ से सवाल जवाब भी किए।

बुधवार रात करीब नौ बजे से कार्यालय में घुसी आयकर विभाग की टीम बृहस्पतिवार को ग्यारह बजे के करीब बाहर निकली। टीम के सदस्य कुछ कागजात और फाइल भी जांच के लिए अपने साथ ले गए।


एसएचओ एनआईटी ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने शुभम टावर स्थित एक बिल्डर कंपनी के दफ्तर में जांच के लिए पहुंची थी। टीम की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed