फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   14 died in Delhi government Asha Kiran in Rohini

मौत का घर बना शेल्टर होम: मौत के आंकड़ों पर भाजपा का दावा, 14 नहीं 27 की गई जान; दिल्ली सरकार ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 02 Aug 2024 01:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 02 Aug 2024 01:38 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में बने आशा किरण शेल्टर होम में 14 की मौत से हड़कंप मच गया है। दिल्ली सरकार ने तत्काल मामले पर एक्शन लिया है और 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट भी मांगी है। 

विज्ञापन
14 died in Delhi government Asha Kiran in Rohini
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

रोहिणी इलाके में स्थिति आशा किरण होम फिर से सुर्खियों में है। मिली जानकारी के मुताबित जनवरी 2024 से अब तक 14 की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई है। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है। वहीं इस मामले में राजस्व मंत्री आतिशी ने जनवरी 2024 से 'मानसिक रूप से विकलांगों के लिए घर' में 14 मौतों की खबर का संज्ञान लेते हुए एसीएस राजस्व को मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने और 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मौत के आंकड़ों पर भाजपा का दावा
आशा किरण होम में रहस्यमयी मौत के मामले में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा कि आशा किरण, दिल्ली सरकार के अंतर्गत आता है। यहां पर दिव्यांग लोगों को रखा जाता है। लेकिन इस शेल्टर होम में लगातार मौतें हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इसी साल 2024 में 27 लोगों की मौत हुई है। जुलाई महीने में ही 17 लोगों की मौत हुई है, ऐसा हमारी जानकारी में है। प्रशासन कारण नहीं बता रहा है। एसडीएम जांच में क्या है, हमें नहीं पता है। सभी अधिकारी गेट बंद करके बैठे हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed