फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1306 atm in gurugram and no one has cash after demonetization

इस एक शहर में हैं 1306 एटीएम, किसी में भी नहीं है कैश

Tue, 13 Dec 2016 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 13 Dec 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
1306 atm in gurugram and no one has cash after demonetization
- फोटो : लाल सिंह

नोटबंदी को एक महीना गुजर चुका है, लेकिन शहर के एटीएम अभी भी खाली हैं। तीन दिन की छुट्टी में शहर के 95 फीसदी एटीएम ‘कैशलेस’ रहे और जिन एटीएम में पैसे आए, उसमें 50 मिनट के अंदर पैसा खत्म हो गया। दोपहर होते-होते 100 फीसदी एटीएम कैशलेस हो गए। सोमवार को शहर के एटीएम की स्थिति कैसी रही पेश है एक रिपोर्ट। 

विज्ञापन

  
स्थान: सेक्टर-10ए , समय: 10.00 बजे 
पॉश इलाका सेक्टर-10 ए में राष्ट्रीय और निजी बैंकों के सात एटीएम हैं। छुट्टी के दिन कामकाजी लोग सुबह गश्त के साथ एटीएम की तलाश में जुट गए। यहां केवल एक्सिस बैंक के एटीएम में सुबह पैसे निकले।
विज्ञापन


मगर, करीब 70 लोगों के बाद ही एटीएम ने पैसा उगलना बंद कर दिया। लाइन में खड़े राजेश पटेल का कहना है कि इलाके में केवल एक एटीएम ही पैसा दे रहा था। अब दूसरा ढूंढना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान: डीएलएफ फेज-1, समय: 11.00 बजे

1306 atm in gurugram and no one has cash after demonetization

साइबर सिटी का वीआईपी इलाका डीएलएफ फेज-1 में रविवार को सभी बैंकों के एटीएम खाली रहे। सभी एटीएम के बाहर ‘नो-कैश’ या ‘एटीएम आउट ऑफ सर्विस’ का टैग लगा रहा। एचडीएफ, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के एटीएम का शटर डाउन रहा तो अन्य बैंकों के बाहर खड़े गार्ड एटीएम की चौकीदारी करने के साथ आने वाले लोगों को पैसा नहीं होने की जानकारी दे रहे हैं। बैंक के बाहर खड़े चौकीदार राजेश नेगी का कहना है कि शनिवार दोपहर से पैसा नहीं है। रविवार को छुट्टी है तो पैसा नहीं आएगा। सभी खाली बैंकों की रखवाली कर रहे हैं। 
  
स्थान: सेक्टर-44, दोपहर 01.00 बजे
पैसे की तलाश में लोग हर एटीएम पर दस्तक दे रहे हैं। सेक्टर-44 में कई एटीएम हैं। दोपहर को सब खाली हो गए, स्टैंडर्ड चार्टड बैंक एटीएम के बाहर खड़े गार्ड रफीक अहमद बताते हैं कि सुबह 08.00 बजे यहां पर कई एटीएम में पैसे थे। लंबी लाइन लगी हुई थी। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, आईसीआईसीआई, जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब एंड सिंध, इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम ने लगातार तीन घंटे तक पैसे उगले हैं। यहां सिर्फ 2000 रुपये के नए नोट निकल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed