Delhi Fire: शाहबाद डेयरी इलाके में लगी आग, 130 झुग्गियां जलकर हुई खाक; मची अफरा-तफरी
राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बनी झुग्गियों में बीती रात अचानक आग लग गई। आग लगने से 130 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात झुग्गियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग काफी बड़े एरिया में फैल गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर बाहर भागे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
हादसे के दौरान झुग्गियों में रखे कई एलपीजी सिलिंडर एक के बाद एक फटने लगे। किसी तरह दमकल कर्मियों ने सुबह के समय आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस आग की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
#WATCH | Delhi: A fire call was received from the Shahbad Dairy area at around 10 pm yesterday. A total of 15 fire tenders were rushed to the site. No causality/injuries were reported. Around 130 jhuggis were gutted in the fire: Delhi Fire Services pic.twitter.com/emNzN3JBU9
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) February 19, 2024
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार रात करीब 10.17 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि शाहबाद-दौलतपुर, बंगाली झुग्गी बस्ती, हनुमान मंदिर के पास आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली की ज्यादातर लोगों को अपना सामान निकालने का भी मौका नहीं मिला। आसपास के थानों से भी पुलिस कर्मियों को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस कर्मियों और दमकल कर्मियों ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। सुबह करीब 4.30 बजे आग पर किसी तरह काबू पाया गया।
गनीमत यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से डेढ़ एकड़ के एरिया में करीब 130 झुग्गियां जलकर खाक हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां 400 से 500 झुग्गियां मौजूद हैं। आग लगने पर एहतियात के तौर पर बाकी झुग्गियों को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर लोगों ने किराए पर झुग्गियां ली हुई हैं। इनका कबाड़ का काम है। झुग्गियों में कबाड़ ही मौजूद था। सोमवार दिन भर कूलिंग का काम जारी रहा।
बाहरी दिल्ली के अलीपुर में बीते बृहस्पतिवार शाम पेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 11 हो गई। शुक्रवार तड़के पुलिस ने फैक्टरी से चार और शव बरामद किए। इससे पहले दमकलकर्मियों ने सात शवों को बाहर निकाला था। मृतकों में 10 पुरुष और एक महिला थे। इनमें काठमंडी, सोनीपत निवासी फैक्टरी मालिक अखिल जैन के पिता अशोक कुमार जैन (62) सहित आठ की पहचान हो गई है। तीन शवों की पहचान के लिए डीएनए सैपलिंग होगी।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह के अनुसार, गुवाहाटी से अखिल शुक्रवार को लौट आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 308 (गैर इरादतन हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया। जैन के मोबाइल की आखिरी लोकेशन हादसे के समय फैक्टरी के पास की थी।
फैक्टरी मालिक गिरफ्तार
अलीपुर की पेंट फैक्टरी में बृहस्पतिवार रात आग लगने से 11 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक अशोक कुमार जैन के बेटे अखिल जैन (37) और प्लॉट की मालिक राजरानी (57) को गिरफ्तार किया है। हादसे में जान गंवाने वाले काठमंडी, सोनीपत निवासी अशोक ने राजरानी से जगह किराये पर ले रखी थी। वहीं, पुलिस को जांच में फैक्टरी से भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ है जो हादसे का कारण बना।
दिल्ली में दूसरा अग्निकांड
इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। बृहस्पतिवार शाम 5:25 बजे पुलिस और दमकल विभाग को नेहरू एंक्लेव, दयाल मार्केट स्थित पेंट की फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली थी। आग फैक्टरी के सामने के मकानों, नशा मुक्ति केंद्र और दुकानों में फैल गई थी। सिपाही कर्मबीर के अलावा झुलसे अन्य लोगों की पहचान ज्योति (42), दिव्या (20), मोहित सोलंकी (34) के रूप में हुई है।