{"_id":"7f6450a261cfb464645338e997b4db27","slug":"13-year-old-girl-died-in-mysterious-circumstances-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 02 Aug 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में 13 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सीढ़ियों से उतरने के दौरान बच्ची फिसल गई और उसकी चुन्नी गेट में फंस जाने की वजह से उसका गला दब गया।
विज्ञापन
पुलिस उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृत बच्ची की पहचान चंदा (13) के रूप में हुई है। वह अपने परिजनों के साथ दीपक कालोनी में रहती थी। उसके पिता राजकुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
उसके पिता राजकुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह चंदा सीढ़ियों से उतर रही थी। इसी दौरान वह फिसल गई। परिवार वाले उसे उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत के कारणों का पता चल जाएगा।