{"_id":"5970f5584f1c1b4b098b4807","slug":"13-year-old-child-attacked-hav-mother-and-father-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने माता-पिता के साथ मिलकर दिया इस खतरनाक काम को अंजाम, पढ़कर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग ने माता-पिता के साथ मिलकर दिया इस खतरनाक काम को अंजाम, पढ़कर हो जाएंगे हैरान
ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बुराड़ी में थप्पड़ मारने से गुस्साए 13 साल के बच्चे ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर एक हवलदार पर जानलेवा हमला कर दिया। बच्चा और उसके परिजन हवलदार पर विकेट से तब तक हमला करते रहे, जब तक वह बेसुध होकर गिर नहीं गया। हवलदार का कसूर इतना था कि उसने बच्चे को गाड़ियों पर खरोंच मारने से रोका था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे व उसके परिजनों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सतेंद्र परिवार सिंह (36) परिवार के साथ बुराड़ी के बाबा हरदेव नगर में रहता है। वह दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन में बतौर हवलदार कार्यरत है। मंगलवार रात को सतेंद्र अपने घर के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान उसने घर के सामने रहने वाले 13 साल के बच्चे को गली में खड़ी गाड़ियों को खरोंचते देखा। सतेंद्र ने बच्चे को ऐसा करने से मना किया। इस पर बच्चे ने सतेंद्र को गालियां देना शुरू कर दिया। सतेंद्र ने बच्चे को थप्पड़ मार दिया।
बच्चा भागकर अपने घर चला गया। उसके बाद सतेंद्र पार्किंग में लगी अपनी कार से सामान निकालने लगा। इसी दौरान बच्चा, उसकी मां और पिता विकेट लेकर वहां पहुंचे और सतेंद्र पर टूट पड़े। विकेट सिर पर लगने से सतेंद्र का सिर फट गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और बीच बचाव करने लगे, लेकिन तीनों सतेंद्र पर तब तक हमला करते रहे, जब तक वह अचेत होकर नहीं गिर गया।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देकर तीनों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सतेंद्र को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। अगले दिन पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सतेंद्र की हालत खतरे से बाहर है।