फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   13-year-old boy killed four hurt after car hits autorickshaw at barapullah flyover

दिल्ली में दिल दहलाने वाला हादसा: 13 वर्षीय किशोर का सिर धड़ से अलग, मां की भी मौत, ऑटो में सवार था हंसता खेलता परिवार

Sat, 19 Mar 2022 11:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Mar 2022 11:13 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार हादसा टाटा नैक्सन कार से हुआ है। कार की गति इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही ऑटो के परखचे उड़ गए। साउथ ईस्ट दिल्ली की डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि हादसा करने वाली कार के मालिक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
13-year-old boy killed four hurt after car hits autorickshaw at barapullah flyover
कार ने ऑटो को टक्कर, दो की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

हजरत निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार रात बारापुला फ्लाईओवर पर बेलगाम कार ने ऑटो को टक्कर मारने के बाद आगे जा रही एक कैब को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे यात्री दूर जा गिरे। इस दौरान 13 वर्षीय किशोर का सिर धड़ से अलग हो गया। मां, पिता, भाई और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। खौफनाक मंजर को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े गए। पुलिस ने कैट्स एंबुलेंस की मदद से घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां आयुष उर्फ करन (13) को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी मां गीता भट्ट (38) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आयुष के पिता जनक जनार्दन भट्ट (47) और उसका भाई कार्तिक (19) व ऑटो चालक वकार आलम (25) का इलाज जारी है। वहीं, टक्कर लगने से कैब पीछे की ओर से मामूली क्षतिग्रस्त हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक नोएडा सेक्टर-78 निवासी मुकुल तोमर (21) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव घुनवारा, पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) के रहने वाले जनक जनार्दन भट्ट परिवार के साथ ई-616, वेस्ट विनोद नगर में रहते हैं। परिवार में पत्नी गीता के अलावा दो बेटे कार्तिक और आयुष थे। जनक नोएडा की एक मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं। इनके बड़े भाई मुकेश भट्ट अपने परिवार के साथ दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में रहते हैं। होली के मौके पर बृहस्पतिवार को जनक अपने पूरे परिवार के साथ बड़े भाई मुकेश के घर चले गए थे। होली मनाने के बाद शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे जनक परिवार समेत ऑटो में सवार होकर वेस्ट विनोद नगर के लिए निकले थे। ऑटो हौजरानी निवासी वकार चला रहा था। बारापुला होते हुए परिवार काले खां की ओर बढ़ रहा था। तभी पीछे से आई कार ने फ्लाईओवर पर ऑटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो में माता-पिता के साथ बैठा आयुष आगे जा रही स्विफ्ट डिजायर कैब और आरोपी की कार के बीच आ गया, जिसकी वजह से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य इधर-उधर जा गिरे। आरोपी की कार रुकी और वह कार छोड़कर दोस्तों के साथ मौके से फरार हो गया।

इस दौरान बारापुला फ्लाईओवर पर जाम लग गया। बाद में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। आयुष की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गीता ने अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि जनक, उसके बेटे कार्तिक और ऑटो चालक वकार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी कार चालक मुकुल तोमर को नोएडा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

होली पर परिवार ने जमकर की थी मस्ती
परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया शुक्रवार को दिन में कार्तिक और आयुष ने जमकर मस्ती की थी। शाम के समय जब माता-पिता ने घर चलने के लिए कहा तो दोनों ताऊ के घर से आने के लिए तैयार नहीं थे। परीक्षा होने की बात कर माता-पिता उन्हें जबरन ले आए थे, लेकिन भगवान को शायद कुछ और ही मंजूर था। यह कहकर आयुष के ताऊ की बेटी निकिता रोने लगी। उसने बताया आयुष पूर्वी दिल्ली के एक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था, जबकि कार्तिक 12वीं कक्षा के पेपर देने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

पड़ोसियों को नहीं हुआ यकीन
करीब आठ साल से जनक वेस्ट विनोद नगर के मकान में दूसरी मंजिल पर किराए पर रह रहे हैं। शुक्रवार को उनके साथ हुए हादसे की जानकारी उनके पड़ोसियों को भी नहीं हुई। शनिवार को मीडिया वाले उनके घर को ढूंढते हुए घर पहुंचे तो पड़ोसियों को पता चल सका। वहां रहने वाली दीक्षा नामक युवती ने बताया कि आयुष उनके पास ट्यूशन पढ़ने के लिए आता था। दोपहर के समय उसके माता-पिता को हादसे की जानकारी हुई तो पिता कृष्णा एम्स चले गए। दीक्षा के अनुसार, यह परिवार बेहद मिलनसार था। पड़ोसियों ने जब गीता और उसके बेटे की मौत के बारे में सुना तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed