फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12th student had been robbed like Uco Bank

12वीं के छात्र ने ऐसे लूटा था यूको बैंक, सुनकर रह जाएंगे दंग

Sun, 26 Mar 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 26 Mar 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
12th student had been robbed like Uco Bank
यूको बैंक रॉबरी में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित यूको बैंक में लूट को 12वीं के छात्र ने अपने साथी के साथ मिलकर चाइनीज खिलौने (एयरगन और लाइट की झालर) से डराकर अंजाम दिया था।

विज्ञापन


गैंग ऑफ वासेपुर फिल्म से प्रभावित होकर दोनों ने वारदात की साजिश रची थी। लूट के दौरान आरोपियों ने लाइट की झालर को कमर पर बांधकर ऐसे इस्तेमाल किया था कि लोगों ने उसे बम समझा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की रकम और लूटी गई बाइक बरामद कर ली।   
विज्ञापन


एसपी देहात सुजाता सिंह नेे बताया कि 8 मार्च को बाइक से हेलमेट लगाकर आए दो बदमाश यूको बैंक में घुस आए थे। इनमें से एक के हाथ में एयरगन थी, जबकि दूसरेे ने कमर पर लाइट की झालर लपेट रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मी एयरगन को पिस्टल और लाइट की झालर को बम समझकर डर गए

12th student had been robbed like Uco Bank
बैंक रॉबरी में बरामद सामान। - फोटो : अमर उजाला

​बैंककर्मी एयरगन को पिस्टल और लाइट की झालर को बम समझकर डर गए। बदमाशों ने 13.50 लाख रुपये लूट लिए और महिला बैंक अधिकारी की कार लेकर फरार हो गए थे, जिसे अगले दिन पुलिस ने बरामद कर लिया था। 

बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया था। इसके चलते अंदेशा जताया जा रहा था कि वारदात में अन्य लोग भी शामिल है। मामले में छानबीन के बाद पुलिस ने इस मामले में एचपीसीएल सोसायटी निवासी देवराज चौधरी उर्फ चीता व मूलरूप से खेड़ी भनौता और सराय कॉलोनी सेक्टर-46 निवासी सोनू उर्फ कमांडो को गिरफ्तार कर लिया।

मूलरूप से खेड़ी भनौता निवासी देवराज होली पब्लिक स्कूल सेे 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। वहीं मूलरूप से गांव हजरतपुर, अहमदगढ़ (बुलंदशहर) निवासी सोनू पॉलीटेक्निक की परीक्षा में फेल हो गया था।

दोनों नोएडा के एक स्कूल में 10वीं में साथ पढे़ थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे सेे एक आईफोन समेत चार मोबाइल, 9500 रुपये और कासना क्षेत्र से लूटी गई बाइक बरामद की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस नेे देवराज के एचपीसीएल सोसायटी स्थित फ्लैट सेे 11.72 लाख रुपये बरामद किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed