फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12th class haryana board result declared delhi NCR

हरियाणा शिक्षा बोर्ड का 12वीं का परिणाम घोषित, इस बार 63.84% बना रिजल्ट

Sat, 19 May 2018 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 19 May 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
12th class haryana board result declared delhi NCR
HBSE 12th result 2018

हरियाणा शिक्षा बोर्ड 12वीं के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त करने वाले मेवात जिले का इस बार का 12वीं का परिणाम बहुत अच्छा नहीं रहा है। बीते वर्ष के मुकाबले मेवात चार पायदान नीचे खिसक गया। बीते वर्ष मेवात 59.46 फीसदी परिणाम के साथ 16वें पायदान पर था। 

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सीमित संसाधनों में बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई थी। इस बार परिणाम में अंतिम दो स्थानों में रहने से सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। यहां यह गनीमत रही कि मेवात जिला पड़ोसी जिले पलवल से परीक्षा परिणाम में बेहतर करने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे अच्छा परीक्षा परिणाम रेवाड़ी जिले का रहा है जबकि मेवात जिला 21 जिलों में 20वें स्थान पर रहा है। जिले में इस बार 4333 बच्चों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

12th class haryana board result declared delhi NCR
HBSE 12th result 2018

परीक्षा देने के लिए सभी 4333 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जिनमें से 2179 विद्यार्थी ही पास हो पाए हैं। 951 बच्चे विद्यार्थी तथा 1145 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। 

जिले का पास प्रतिशत इस बार 50.29 रहा है। जिले में स्कूलों की हालत बिना अध्यापकों के काफी दयनीय है जिसके कारण हर बार जिले का परीक्षा परिणाम काफी खराब रहता है। लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों में इसमें सुधार हुआ था, जो इस बार फिर से पहले जैसी ही स्थिति में पहुंच गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी डा. दिनेश शास्त्री की मानें तो इस बार जिले में काफी मेहनत की गई थी लेकिन जिस प्रकार से सुविधाएं व संसाधन अपर्याप्त हैं, वो भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

उन्होंने कहा कि कहां कमी रही, इसकी समीक्षा की जाएगी तथा जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम खराब रहा है, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। कोशिश करेंगे कि अगले वर्ष बेहतर परीक्षा परिणाम आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed