{"_id":"e64294fdd93997f12372fc9a3e467dc6","slug":"1200-gps-theft-from-dtc-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्य! आखिर कैसे चोरी हो गए 1200 GPS?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्य! आखिर कैसे चोरी हो गए 1200 GPS?
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Feb 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में वसंत विहार गैंगरेप के बाद गृह मंत्रालय ने सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन महीनों में जीपीएस से निगरानी करने के आदेश दिए थे, लेकिन एक साल बाद भी राजधानी में निगरानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
डीटीसी बसों में जीपीएस इंस्टॉल तो हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स के समय डीटीसी बेड़े से जुड़ी बसों में जीपीएस इंस्टॉल किए गए थे और उसकी निगरानी का काम डिम्ट्स को सौंपा गया था।
विज्ञापन
जीपीएस निगरानी के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग डिम्ट्स को बाकायदा रकम भी देता था, लेकिन पैसे के लेनदेन को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है। पैसा न देने पर डिम्ट्स निगरानी बंद कर देता था।
विज्ञापन
हालांकि मुख्य विवाद डिम्ट्स की रिपोर्ट पर डीटीसी की आपत्तियों से शुरू हुआ था। लगभग 6 महीनों से योजना पूरी तरह बंद हो गई है। इस दौरान 1200 से अधिक बसों से जीपीएस चोरी भी हो गए हैं। जीपीएस लगाने का मुख्य फायदा बस को ट्रेस करना, चालक रूट न तोड़ सके और ट्रिप पूरे करवाना था, लेकिन इन तीनों में से किसी पर भी काम नहीं हुआ।