{"_id":"5dfcf7e48ebc3e87fc6b86ba","slug":"12-flights-diverted-due-to-low-visibility-at-delhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन घने कोहरे में घिरी दिल्ली, 19 उड़ानें रद्द, 100 ट्रेनें देरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन घने कोहरे में घिरी दिल्ली, 19 उड़ानें रद्द, 100 ट्रेनें देरी से
Fri, 20 Dec 2019 10:25 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
धुंध के चलते लेट चल रही कई ट्रेनें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे में घिरी रही। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। ठीक सामने देखना भी मुश्किल था। इसका असर रेल, सड़क के साथ ही हवाई यातायात पर भी पड़ा। आईजीआई एयरपोर्ट पर 19 फ्लाइट रद्द की गईं तो रेलवे की 100 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दूसरी तरफ, दिल्ली की सड़कों पर सुबह के समय वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। शाम होने के साथ ही कोहरा घना होता गया। मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की बारिश होने के साथ ही कोहरा भी छाने की संभावना बताई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह हवा में नमी 100 फीसदी तक पहुंच गई थी। तापमान भी 6.4 डिग्री सेल्सियस पर चला गया था। दोनों के मिले-जुले असर से घना कोहरा छा गया। करीब 5:30 बजे पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य पहुंच गई थी। इस दौरान सफदरजंग में 300 मीटर तक दिखना भी मुश्किल था। 8:30 बजे पालम की दृश्यता करीब 50 मीटर और सफदरजंग में 100 मीटर थी। दिन चढ़ने के साथ इसमें सुधार आया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि दृश्यता कम होने के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में जाने वाली 11 फ्लाइट और दिल्ली पहुंचने वाली 8 फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं। मौसम खुलने के बाद ही सेवाएं सामान्य हो सकीं। दूसरी तरफ, तड़के दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों पर पहुंचने वाली 100 रेलगाड़ियां दो से पांच घंटे की देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार तड़के लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। हालांकि बृहस्पतिवार की तुलना में यह .2 डिग्री के सुधार के साथ 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। दूसरी तरफ, अधिकतम तापमान सामान्य से 5 कम 17.5 डिग्री सेल्सियस पर था। मौसम विभाग शनिवार को तापमान में और कमी की संभावना बता रहा है।
नोएडा की हवा सबसे खराब
दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण स्तर शुक्रवार को एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 432 पर था। एनसीआर में नोएडा सबसे प्रदूषित रहा। शहर का एक्यूआई 463 पर रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद का एक्यूआई 444 पर था। ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में एक्यूआई 427, 420 व 306 अंक रहा।
सीपीसीबी के मुताबिक, हवा की नमी 100 फीसदी तक पहुंच गई थी। वहीं, तापमान भी निचचे स्तर पर था। इसके अलावा, हवा की चाल भी दस किमी प्रतिघंटा से नीचे रही। मिक्सिंग हाइट भी दो किमी पर थी। इनके मिलेजुले असर से दिल्ली-एनसीआर की हवाओं के साथ प्रदूषण टिक गया। शनिवार और रविवार को एक्यूआई में सुधार की संभावना है।