धूं-धूं कर एक साथ जलीं पार्किंग में खड़ी 12 गाड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगोलपुरी इलाके में देर रात पार्किंग में खड़ी 12 कारों में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।
शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। वहीं स्थानीय लोगों व कार मालिकों ने शरारती तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात सवा दो बजे पुलिस व दमकल विभाग को मंगोलपुरी वाई ब्लॉक स्थित पार्किंग में खड़ी कारों में आग लगने की जानकारी मिली।
दर्जन भर कारों में फैली आग
सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक आग वहां खड़ी एक दर्जन कारों में फैल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया।
जली कारों में से एक के मालिक मुकेश सिंह और काके ने शरारती तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि यह लोग पार्किंग में जमावड़ा लगाए रहते हैं।
पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पार्किंग चलाने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस जली हुई कारों की तकनीकी जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।