{"_id":"bd69f0db8febe23c52904f5f6769442c","slug":"12-areas-dengue-sensitive-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जन भर क्षेत्र डेंगू संवेदनशील घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जन भर क्षेत्र डेंगू संवेदनशील घोषित
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 07 Apr 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड हेल्थ डे पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू एवं अन्य जलजनित बीमारियों के लिए जिले के 12 क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया है।
विज्ञापन
इसमें डबुआ कॉलोनी, एसी नगर, एसजीएम नगर, जवाहर कॉलोनी, राहुल कॉलोनी, एनएच-एक, दो, तीन, कृष्णा कॉलोनी, रघुवीर कॉलोनी, कपड़ा कॉलोनी और सारन शामिल हैं। जिला डेंगू विभाग द्वारा कई क्षेत्रों का सर्वे करने के बाद इसकी घोषणा की गई।
विज्ञापन
विभाग ने इन क्षेत्रों में संक्रमण रोकने के लिए सोमवार को बैठक की। जानकारी के अनुसार, इन क्षेत्रों में पानी निकासी की कोई सुविधा नहीं है। इस वजह से यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि डेंगू संक्रमण इन क्षेत्रों में अधिक होगा।
विज्ञापन
जिला डेंगू अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि इन क्षेत्रों में पानी निकासी की जिम्मेदारी नगर निगम की है। चिंता यह है कि डेंगू अनुकूल मौसम आने पर कहीं स्थिति काबू से बाहर न हो जाए।
इसके लिए अभी से नगर निगम को अलर्ट किया जाएगा। उधर, सोमवार को विभाग की ओर से जनजनित बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए राहुल कॉलोनी, एसजीएम नगर और पांच नंबर में रैली निकाली गई।