{"_id":"5d0b234e8ebc3e2dc82ad9e1","slug":"12-50-lakh-rupees-jewelery-rogue-by-con-in-middle-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जेवर कारीगर से ‘पुलिस वालों’ ने ठगे 12.50 लाख के आभूषण, चेकिंग की बात कह रुकवाया था गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जेवर कारीगर से ‘पुलिस वालों’ ने ठगे 12.50 लाख के आभूषण, चेकिंग की बात कह रुकवाया था गाड़ी
Thu, 20 Jun 2019 11:40 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
सोना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में पुलिस की वर्दी पहने ठगों के आभूषणों का काम करने वाले एक कारीगर से 12.50 लाख के जेवर ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को एक हत्या होने के बाद चेकिंग होने की बात कर रोका। बाद में उसके बैग से जेवर निकालकर चलते बने। कुछ देर बाद पीड़ित को जब इसका पता चला तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। शुरूआती जांच के बाद पुलिस पीड़ित के बयानों पर संदेह जताकर उससे भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अभिजीत अपने दोस्तों के साथ करोलबाग के रेगरपुरा इलाके में रहता है और उसका ज्वैलरी बनाने का काम है। वह बड़े ज्वैलर्स से सोना लाकर आर्डर पर उनके जेवर तैयार करता है। चार दिन पहले अभिजीत चांदनी चौक के दो ज्वेलर्स से करीब 400 ग्राम सोना लेकर आया था।
विज्ञापन
उसे सोमवार को आभूषण तैयार कर देने थे। सोमवार दोपहर वह एक ऑटो में चांदनी चौक के लिए निकला। रेगरपुर से रामजस रोड पर जाते समय बाइक सवार तीन युवकों ने अभिजीत का ऑटो रुकवा लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। दो युवकों ने पुलिस की वर्दी भी पहनी हुई थी।
विज्ञापन
इस दौरान एक बदमाश ने कहा कि दो दिन पहले इलाके में एक मर्डर हो गया था। उसकी छानबीन की जा रही है। जांच के बहाने आरोपियों ने अभिजीत के बैग की तलाशी शुरू कर दी। कुछ देर देखने के बाद आरोपियों ने उसका बैग लौटाकर जाने का इशारा कर दिया।
अभिजीत ऑटो में कुछ ही दूर गया था कि उसने बैग को देखा तो उसमें से जेवरात गायब थे। मामले की सूचना उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जांच कर रही है।