फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11th Delhi State Gatka Championship begins

Delhi NCR News: 11वीं दिल्ली स्टेट गतका चैंपियनशिप हुई शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली गतका एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय 11वीं दिल्ली स्टेट गतका चैंपियनशिप का आगाज निर्माण विहार स्थित भारतीय पब्लिक स्कूल में हुआ। चैंपियनशिप का उद्घाटन सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका ने किया। इस दौरान कमेटी सदस्य सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर, सरदार बलबीर सिंह (विवेक विहार), सरदार गुरचरण सिंह राजू और दिल्ली गतका एसोसिएशन की ओर से जोरावर सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि गतका गुरु साहिब द्वारा बख्शी गई मार्शल आर्ट है, जिस पर पूरी सिख कौम को गर्व है। उन्होंने कहा कि गतका सीखने वाले युवा इस कला के जरिए अनुशासन और साहस का परिचय दे रहे हैं। चैंपियनशिप में करीब 350 से 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि गतका का राष्ट्रीय खेलों में शामिल होना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना खुशी की बात है। आयोजन के लिए दिल्ली गतका एसोसिएशन को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की ओर से एसोसिएशन को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed