{"_id":"62bc8bd3e1c3f42b0766efa8","slug":"1109-corona-cases-found-in-delhi-in-last-24-hours-one-patient-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Delhi: बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में आया उछाल, संक्रमण दर छह फीसदी के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Delhi: बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में आया उछाल, संक्रमण दर छह फीसदी के करीब
Wed, 29 Jun 2022 10:58 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:58 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने बीते एक दिन में कोरोना के 18886 टेस्ट किए हैं। इसमें से 13509 आरटीपीसीआर व 5377 एंटीजन टेस्ट हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में उछाल आया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में 1109 नए मामले मिले हैं व एक मौत दर्ज की गई है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 5.87 फीसदी रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बीते एक दिन में कोरोना के 18886 टेस्ट किए हैं। इसमें से 13509 आरटीपीसीआर व 5377 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा 2958 है, जबकि 1265 मरीजों ने कोरोना को हराया है।
विज्ञापन
अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 273 है। इसमें से आईसीयू में 81, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 85 व वेंटिलेटर पर 12 मरीज भर्ती हैं। बीते एक दिन में 29345 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 1861 ने पहली व 5512 लोगों ने दूसरी खुराक ली है। एहतियाती खुराक लगाने वाले लोगों का आंकड़ा 21972 है। सक्रिय मरीजों की संख्या 4325 व कंटेनमेंट जोन 383 हैं।
विज्ञापन