छात्रा ने जब टीचर को बोला सच तो खुला रेप का राज
बहन के साथ रह रही 5वीं कक्षा की छात्रा से जीजा द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
थाना सेक्टर-49 की पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बिहार निवासी परिवार पास के ही एक गांव में किराये पर रहता था। एक साल पहले पत्नी की 11 साल की बहन भी साथ में रहने के लिए आ गई।
उसका दाखिला पास के ही स्कूल में करा दिया गया। आरोप है कि छह माह पहले जीजा ने मौका पाकर छात्रा से दुष्कर्म किया।
बहन को बताया तो बोली खामोश रहो
इसकी जानकारी छात्रा ने बहन को दी, लेकिन उसने चुप रहने के लिए कहा। बिहार में परिवार को जानकारी देने के बावजूद परिजनों ने कुछ नहीं किया।
इससे जीजा का हौसला बढ़ गया और वह उससे छेड़छाड़ करता रहा। पिछले दिनों छात्रा ने हिम्मत करके इसकी जानकारी शिक्षिका को बता दी। शिक्षिका ने बिना देरी किए चाइल्ड हेल्पलाइन से मदद मांगी।
हेल्पलाइन से जुड़ी महिलाओं ने थाना सेक्टर-49 की पुलिस से संपर्क किया।