फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 year old girl kidnapped and murdered in Delhi s Nangloi

दिल्ली में हैवानियत: 11 साल की मासूम की अगवा कर हत्या, दुष्कर्म की आशंका, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

Wed, 22 Feb 2023 08:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 22 Feb 2023 08:20 PM IST
सार

बच्ची के शव के पास ही उसका स्कूल बैग, पानी की बोतल और एक गेम जिसे वह स्कूल लेकर जाती थी, पड़ा मिला है। आरोपी ने मासूम की हत्या क्यों की? पुलिस इस पर फिलहाल स्पष्ट नहीं बोल रही है।

विज्ञापन
11 year old girl kidnapped and murdered in Delhi s Nangloi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में 11 साल की मासूम की अगवा कर हत्या कर दी गई। नौ फरवरी को मासूम घर से स्कूल गई थी। करीब 12 दिन बाद आरोपी की गिरफ्तारी से हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी रोहित उर्फ विनोद (21) को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को रोहित की निशानदेही पर घेवरा गांव के खंडरों से मासूम का शव सड़ी गली हालत में बरामद हुआ। 

विज्ञापन


शव के पास ही उसका स्कूल बैग, पानी की बोतल और एक गेम जिसे वह स्कूल लेकर जाती थी, पड़ा मिला है। आरोपी ने मासूम की हत्या क्यों की? पुलिस इस पर फिलहाल स्पष्ट नहीं बोल रही है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस भी दुष्कर्म की बात से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म हुआ या नहीं साफ हो पाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संजय गांधी अस्पताल में मासूम के शव का पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शव का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ हत्या की असली वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बाहरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूलरूप से सिद्धार्थ नगर, यूपी की रहने वाली मासूम अपने परिवार के साथ राजधानी पार्क, नांगलोई इलाके में रहती थी। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई व दो बहनें हैं। मासूम पास के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा थी। वहीं इसके पिता रेहड़ी पर सामान बेचते हैं। नौ फरवरी को मासूम अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश करने के बाद उसी दिन मामले की सूचना नांगलोई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को एक मोबाइल नंबर पर शक हुआ। उसके आधार पर पुलिस ने मासूम और आरोपी की तलाश शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने पंजाब और मध्य प्रदेश में छापेमारी की।

काफी पड़ताल के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को दिल्ली से दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि नौ तारीख को ही उसने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को मुंडका इंडस्टि्रयल एरिया के पास घेवरा गांव के खंडरों में ठिकाना लगा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंगलवार शाम को मासूम का शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में बरामद किया। शव इतनी बुरी तरह सड़-गल चुका था कि उसकी पहचान भी मुश्किल थी। परिजनों ने उसके पैरों और स्कूल बैग से पहचान की। क्राइम टीम के अलावा एसएफएल की टीम को मौके पर बुला लिया गया। छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। वहां बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि घटना वाले दिन स्कूल की छुट्टी के बाद मासूम उसे मिली थी। उसने रास्ते में उससे दोस्ती कर ली। बाद में वह उसे रेलवे लाइन की ओर ले गया। वहां से दोनों बातचीत करते हुए मासूम के घर की ओर जाने लगे। आरोपी ने मासूम का विश्वास जीत लिया। लेकिन बाद में उसने मासूम की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या क्यों की, फिलहाल उसके बारे में वह कुछ नहीं बता रहा है। पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वारदात को अंजाम दे दिया गया। बाहरी जिला पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तथ्यों का खुलासा करने की बात कर रही है।

एक मिस्ड कॉल से पुलिस पहुंची आरोपी तक
मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को मृतका की मां के मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल मिली थी। उस कॉल के आधार पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन का पता किया तो आरोपी मध्य प्रदेश, पंजाब भागता हुआ दिल्ली आ गया। उसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन मासूम ने उससे दोस्ती कर ली। मासूम ने उससे कहा कि वह आगे भी उससे बातचीत करेगी। वह उसकी मां के मोबाइल फोन पर एक मिस्ड कॉल कर दे। आरोपी ने मासूम के बताए नंबर पर मिस्ड कॉल कर दी। इससे ही पुलिस को आरोपी का सुराग मिला और पुलिस उस तक पहुंची।

जबरन अंतिम संस्कार कराने का आरोप...
मासूम के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि किशोरी को ढूंढने में पुलिस ने कोई खास प्रयास नहीं किए। यहां तक आरोपी को पुलिस 12 दिन बाद पकड़ पाई। जब आरोपी पकड़ा गया तो उनकी बेटी का शव बुरी तरहर सड़-गल चुका था। परिवार पुलिस अधिकारियों के पास बार-बार मिन्नतें करने जाता था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद तो पुलिस एकदम हरकत में आई। शव को कब्जे में लेकर जल्दी शव का पोस्टमार्टम करावा। बाद में पुलिस की गाड़ी से शव को श्मशान घाट ले जाकर पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करा दिया गया। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर खासा रोष जाहिर किया है। उनका कहना था कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि पुलिस ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करा दिया। आरोपी रोहित पर आरोप है कि इससे पूर्व भी वह मानव तस्करी के मामलों में शामिल रहा है।

मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रोहित उर्फ विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसे रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। -हरेंद्र कुमार सिंह, बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed