{"_id":"c09036976b2c559169179f9b8dd8a9ce","slug":"11-year-old-girl-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर के आगे आकर गई मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर के आगे आकर गई मासूम की जान
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 19 Mar 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में अपने भाई के साथ होली खेलने जा रही 11 साल की एक बच्ची को एक कैंटर ने कुचल दिया।
विज्ञापन
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पालम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बलिया (यूपी) निवासी हरिकेश की बेटी अंकिता (11) अपने भाई अरविंद के साथ होली खेलने जा रही थी।
इस दौरान कार्टरपुरी के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक कैंटर ने साइकिल को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां अंकिता की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे पालम विहार थाना एसआई प्रेमसिंह के अनुसार आरोपी कैंटर चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन