{"_id":"580f79234f1c1bcc75bc3191","slug":"11-teams-will-keep-eyes-on-crackers-that-create-pollution-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर पटाखे खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, नहीं तो खराब हो सकता है त्यौहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर पटाखे खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, नहीं तो खराब हो सकता है त्यौहार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों पर सरकार की नजरें टेढ़ी हो गई है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने मंगलवार को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की निगरानी में 11 टीमों का गठन किया है।
यह टीम दिल्ली में ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले आयातित पटाखों की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करेगी। टीमों को अपने-अपने इलाके में औचक निरीक्षण कर पकड़े जाने पर बेचने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
मंगलवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने प्रदूषण स्तर को लेकर एक समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक में दीपावली के समय बढ़ने वाले प्रदूषण को लेकर भी चर्चा की गई। पटाखों और उससे होने वाले प्रदूषण को कैसे कम किया जाए इसे लेकर सभी संबंधित एजेंसियों को बुलाया गया था।

ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे ना छुड़ाएं
पटाखे
इसमें दिल्ली पुलिस, पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी, लाइसेंसिग यूनिट व राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हुए। सभी एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वह यह सुनिश्चित करे की दिल्ली में ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे ना छुड़ाए जाए।
जागरूकता अभियान चलाकर यह भी बताया जाए कि लोग रात 10 बजे के बाद दिल्ली में पटाखे ना फोड़े। इमरान हुसैन ने कहा कि सभी टीमें आपस में समन्वय बनाकर काम करे इसमें दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) की टीम भी मदद करेगी।
दीवाली से एक दिन पहले दिल्ली में प्रदूषण स्तर मापा जाएगा। दिल्ली सरकार 27 अक्तूबर को से एंटी फायर क्रैकर्स कैपेंन का अभियान भी राजीव चौक के सेंट्रल पार्क से शुरू होगा।