फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11-storey building in Okhla made fire-safe in 13 days; receives safety certificate.

Delhi NCR News: ओखला की 11 मंजिला इमारत 13 दिन में हुई फायर सेफ, मिला सुरक्षा प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
5 अगस्त को मिली थी कमियां, 18 अगस्त की जांच में सभी इंतजाम दुरुस्त
विज्ञापन

6वीं मंजिल पर 36 वर्ग मीटर का रेफ्यूज एरिया बनाया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ओखला फेज-3 में 11 मंजिला व्यावसायिक इमारत की अग्नि सुरक्षा से जुड़ी कमियां महज 13 दिन में दूर की गई है। दिल्ली फायर सर्विस ने 5 अगस्त को इमारत में कमियां पाई थीं और सुधार के निर्देश दिए थे। निर्माण एजेंसी ने तेजी से सभी खामियां दूर कीं। 18 अगस्त को दोबारा जांच में सभी अग्नि सुरक्षा प्रणालियां चालू मिलीं। इसके बाद 25 अगस्त को विभाग ने इमारत को तीन साल के लिए फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी किया। इमारत में दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और आठ ऊपरी मंजिलें हैं।


दिल्ली फायर सर्विस ने ये जानकारी साझा की है। विभाग ने 5 अगस्त को निरीक्षण के बाद इमारत में कुछ कमियां चिह्नित की थीं। इसके बाद बिल्डर ने सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त किया। 18 अगस्त को मालवीय नगर के सहायक मंडल अधिकारी और दक्षिण क्षेत्र के मंडल अधिकारी ने दोबारा निरीक्षण किया। जांच में पहले बताई गई सभी कमियां दूर मिलीं। आग से बचाव के लिए लगाए गए उपकरण और प्रणालियां भी पूरी तरह क्रियाशील पाई गईं। सफल निरीक्षण के बाद 25 अगस्त को प्रमाणपत्र जारी किया गया। इमारत में आग से निपटने के लिए प्रभावी इंतजाम किए गए हैं। 2 लाख लीटर क्षमता का भूमिगत जलाशय और 20 हजार लीटर का छत पर पानी का टैंक लगा है। छठी मंजिल पर 36 वर्ग मीटर का रेफ्यूज एरिया बनाया है। पूरी इमारत में 44 आईएसआई मार्का फायर एक्सटिंग्विशर लगाए गए हैं। ऑटोमैटिक स्प्रिंकलर, स्मोक डिटेक्टर और होज रील की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article