{"_id":"63c120564227155b0944a934","slug":"11-policemen-suspended-in-kanjhawala-case-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanjhawala Case: कंझावला केस में रोहिणी जिले के 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड, MHA के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanjhawala Case: कंझावला केस में रोहिणी जिले के 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड, MHA के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई
Fri, 13 Jan 2023 02:42 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 13 Jan 2023 02:42 PM IST
सार
गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद युवती अंजलि को कार से 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात वाली रात तीन पीसीआर वैन व दो पिकेट पर तैनात 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Delhi Kanjhawala Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने कंझावला कांड मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। ये पुलिसकर्मी उस रूट पर तैनात थे जिस रूट पर युवती अंजलि को 13 किलोमीटर घसीटा गया था। इन पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्रालय के आदेश पर ये कार्रवाई की है। गृहमंत्रालय ने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल प्रभावी से कार्रवाई करने के बृहस्पतिवार को आदेश दिए थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की प्रवक्त सुमन नलवा ने बताया कि वारदात वाली रात पीसीआर व दो पिकेट पर तैनात 11 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबत कर दिया गया है। जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें दो सब इंस्पेक्टर (एसआई), चार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई), चार हवलदार और एक सिपाही शामिल है। निलंबित पुलिसकर्मियों में से घटना के समय छह पीसीआर वैन पर और पांच पुलिसकर्मी पिकेट पर तैनात थे। इससे पहले गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस को तीन पीसीआर वैन और दो पिकेट में ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों को निलंबित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को पीसीआर वैन, जांच चौकी के पर्यवेक्षण अधिकारियों को अपना कर्तव्य निभाने में असफल रहने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया है। गृहमंत्रालय ने एफआईआर में हत्या की धारा जोड़ने के भी आदेश दिए हैं। गृहमंत्रालय ने कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए भी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि लोग, खासकर महिलाएं और बच्चे भयमुक्त माहौल में रह सकें।
विज्ञापन