{"_id":"fd9a41744896c6716a3aff5e7186c55e","slug":"11-fit-ajgar-found-on-dnd-toll-plaaza-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे की सैर करने आया 11 फिट लंबा अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे की सैर करने आया 11 फिट लंबा अजगर
Updated Thu, 18 Dec 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
नोएडा से दिल्ली जाते समय टोल प्लाजा से करीब आधा किलोमीटर दूर 11 फुट लंबा अजगर मिला। यह यमुना नदी से डीएनडी पर लगे फेन्सिंग को पार कर सड़क पर आने की कोशिश कर रहा था। बताते हैं कि अजगर ने यमुना के पास बकरी को निगल लिया था।
विज्ञापन
डीएनडी केप्रवक्ता अनवर अब्बासी ने बताया कि फेन्सिंग पर चढ़ने की कोशिश के दौरान ही वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे देख लिया। इसकी सूचना तत्काल वाइल्ड लाइफ को दी गई। आधे घंटे के भीतर वाइल्ड लाइफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
आधे घंटे की कोशिश के बाद उसे पकड़ लिया गया। वाइल्ड लाइफ की टीम उसे अपने साथ ले गई। वाइल्ड लाइफ एसओएस के रेस्क्यू कोऑर्डिनेटर राजवीर सिंह ने बताया कि इसकी लंबाई करीब 11 फुट है। इंडियन पायथन प्रजाति का यह अजगर यमुना नदी में पानी के बहाव के साथ आ गया है।
विज्ञापन
वाइल्ड लाइफ की टीम ने इसे दिल्ली स्थित दफ्तर में रखा है। बहुत जल्द इसे इसके हैविटेट में छोड़ दिया जाएगा। बुधवार शाम 4 बजे से 5 तक यह ड्रामा चलता रहा। इसके सड़क पर न आ पाने से ट्रैफिक पर तो असर नहीं पड़ा, मगर वाहन रोककर देखने वालों की भीड़ लगी रही।