फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   108 kg firecracker recovered from grocery shop in Mayur Vihar Delhi

दिल्ली में आतिशबाजी पर शिकंजा: बोरी खोलते ही निकले 108 KG बम, अनार और रॉकेट, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2023 10:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Oct 2023 10:30 PM IST
सार

दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद कोई रोक नहीं है। कई जगहों से छापेमारी कर भारी मात्रा में  प्रतिबंधित पटाखों को बरामद किया जा रहा है। 

विज्ञापन
108 kg firecracker recovered from grocery shop in Mayur Vihar Delhi
किराना दुकान से पटाखों का जखीरा बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिबंधित पटाखों को चोरी छिपे बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पूर्वी जिला पुलिस ने पटपड़गंज में एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के मुताबिक, वह किराने के सामान की आड़ में पटाखे बेच रहा था। दुकान से पुलिस ने 108 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली कि दुकानदार अमित कुमार ने अपनी किराना दुकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखों को जमा कर रखा है। 

विज्ञापन

एएसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। दुकान में दूसरे कमरे से 8 प्लास्टिक बोरियों में रखे विभिन्न ब्रांडों के भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे मिले। 

मामला दर्ज कर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित मयूर विहार फेज एक में रहता है। उसने 12वीं तक की पढ़ाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed