{"_id":"5f84993c436d00773a706e37","slug":"101-corona-positive-patients-found-in-ghaziabad-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में मिले 101 नए कोरोना संक्रमित, 152 हुए डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में मिले 101 नए कोरोना संक्रमित, 152 हुए डिस्चार्ज
Mon, 12 Oct 2020 11:28 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस के नमूने लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद जिले में सोमवार को 101 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जबकि 152 संक्रमण मुक्त हुए हैं। अब तक जिले में संक्रमण की चपेट में कुल 16322 मरीज आए हैं। इनमें से अब तक 14682 मरीज संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी जिले में 1560 मरीजों का होम आइसोलेशन एवं अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मृतकों की संख्या 80 हो गई है।
विज्ञापन
संक्रमण की चपेट में आने वाले राजेंद्र नगर निवासी बुजुर्ग मां, 55 वर्षीय उनका बेटा व 52 वर्षीय पुत्रवधू भी चपेट में आए हैं। क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहने वाले दो किराएदार भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। साहिबाबाद में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित हुए हैं। रहीसपुर में मां व दो बेटे भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। मवई विजय नगर में ननद-भाभी संक्रमण की चपेट में आई हैं। अशोकनगर में मां-बेटे में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जिले में अब तक 3.63 लाख से अधिक की हुई कोरोना जांच
अब तक जिले में 3.63 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच की गई है। इनमें से 2.19 लाख जांच एंटीजन किट से जबकि 1.44 लाख से अधिक जांच आरटी-पीसीआर लैब में कराई गई। जनपद में आरटी-पीसीआर जांच के लिए रोजाना औसतन एक हजार सैंपल लिए जा रहें हैं। इनमें से लगभग सात सौ सैंपल जांच के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स में भेजे जाते हैं, जबकि 300 जांच जिला एमएमजी अस्पताल में संचालित आरटी-पीसीआर लैब में होती हैं। अब तक कोरोना की नौ हजार जांच ट्रूनेट मशीन से हो चुकी है। अब दो दिन में जांच रिपोर्ट मिल रही है। सोमवार को कुल 927 सैंपलों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत थीं। जिले में संचालित सैंपल बूथों पर 32 टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
एमएमजी अस्पताल में रोज हो रहे 300 टेस्ट : जिला एमएमजी अस्पताल स्थित आरटी-पीसीआर लैब में अब रोजाना औसतन 300 टेस्ट हो रहे हैं। शुरू में यह संख्या केवल 150 थी। सीएमओ ने बताया आरटी-पीसीआर लैब में पांच लैब टेक्नीशियन और लगाए गए हैं। लैब में टेक्नीशियनों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इससे लैब में होने वाली जांच की संख्या बढ़ गई है।